फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China welcomed Donald Trump's talks with Xi Jinping in South Korea being described as G-2

US-China: चीन ने ट्रंप के बयान का किया स्वागत, कहा-दोनों देश एक साथ विश्व हित में कर सकते हैं काम

Fri, 31 Oct 2025 11:34 PM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: लव गौर Updated Fri, 31 Oct 2025 11:34 PM IST
सार

US-China: चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपनी शिखर वार्ता को "जी-2" बैठक बताए जाने पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों देश अपने और विश्व के हित में मिलकर काम कर सकते हैं।

विज्ञापन
China welcomed Donald Trump's talks with Xi Jinping in South Korea being described as G-2
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हुई दक्षिण कोरिया में बैठक को 'G-2' कहे जाने पर चीन ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। चीन ने कहा है कि दोनों देश मिलकर ना केवल अपने हित में बल्कि पूरी दुनिया की भलाई के लिए भी काम कर सकते हैं।
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (30 अक्तूबर) को दक्षिण कोरिया में शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद इस बैठक को “G-2” करार दिया था। वहीं शी जिनपिंग ने कहा कि चीन और अमेरिका बड़ी शक्तियों के रूप में अपनी जिम्मेदारी साझा कर सकते हैं और अपने देशों तथा पूरी दुनिया के हित में ठोस कदम उठा सकते हैं।
विज्ञापन


जब बीजिंग में पत्रकारों ने पूछा कि क्या इसका मतलब है कि चीन और अमेरिका अब “G-2” के रूप में उभर रहे हैं, तो चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि जैसा राष्ट्रपति शी ने कहा है, चीन और अमेरिका को क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सकारात्मक संवाद बनाए रखना चाहिए, खासकर तब जब दुनिया कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि चीन एक स्वतंत्र विदेश नीति का पालन करेगा और बहुपक्षवाद को बनाए रखने के लिए अन्य देशों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा। शी के साथ अपनी बातचीत के बाद ट्रंप ने मीडिया को बताया कि वह "फेंटेनल टैरिफ" को 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर देंगे, जिससे चीन पर कुल टैरिफ 57 प्रतिशत से घटकर 47 प्रतिशत हो जाएगा, जो भारत और ब्राजील के खिलाफ उनके द्वारा घोषित टैरिफ से कम होगा।

नया समझौते के तहत चीन ने अमेरिका से सोयाबीन आयात और दुर्लभ धातुओं के निर्यात पर लगी पाबंदियां हटाने पर सहमति जताई है। बदले में, अमेरिका ने सेमीकंडक्टर चिप्स के निर्यात पर लगी रोक हटाने की घोषणा की है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट की इस टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कि चीन के साथ अगले सप्ताह की शुरुआत में एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं, उस पर प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि चीन इस दिशा में अमेरिका के साथ मिलकर काम करने को तैयार है।

इस बीच गुरुवार को ट्रंप एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग यानी एपेक (APEC) बैठक से चले गए, जबकि शुक्रवार को शी का दिन व्यस्त रहा, उन्होंने APEC शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले अन्य प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने शुक्रवार को 32वें एपेक आर्थिक नेताओं की बैठक के दौरान जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल से मुलाकात की। 


ताकाइची और शी की यह पहली मुलाकात थी। ताकाइची को जापान में कड़ा रुख अपनाने वाली और प्रो ताइवान नेता माना जाता है। शी ने कहा कि दोनों देश “सही दिशा में रिश्तों को आगे बढ़ाने” के लिए संवाद बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed