{"_id":"60a8265554cd054d58145bf9","slug":"china-warns-linkedin-microsoft-and-bytdance-on-collect-data-of-users","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती: चीन ने लिंक्डइन, माइक्रोसॉफ्ट, बाइटडांस को दी डाटा चोरी पर चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सख्ती: चीन ने लिंक्डइन, माइक्रोसॉफ्ट, बाइटडांस को दी डाटा चोरी पर चेतावनी
Sat, 22 May 2021 02:59 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, हांगकांग।
एजेंसी, हांगकांग।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 22 May 2021 02:59 AM IST
सार
साइबरस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चाइना (सीएसी) ने इन 105 एप्लिकेशन के नाम सार्वजनिक करते हुए उन्हें 15 दिन के अंदर इस समस्या को हल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन की सर्वोच्च इंटरनेट निगरानीकर्ता संस्था ने शुक्रवार को 105 मोबाइल एप्लिकेशन को यूजर्स के डाटा को गलत तरीके से जुटाने और उसका उपयोग करने के लिए चेतावनी दी है।
विज्ञापन
इन एप्लिकेशन में टिकटॉक के मालिकाना हक वाली कंपनी बाइटडांस की डाउयिन एप, माइक्रोसॉफ्ट की बिंग एप और प्रोफेशनल सोशल मीडिया प्लेटफार्म लिंक्डइन भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सीएसी ने शुक्रवार को अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में इन एप पर चीन के कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। सीएसी ने कहा कि ये सभी एप कानून तोड़कर अपने यूजर्स की निजी जानकारी तक अवैध तरीके से पहुंच बनाकर उसे जमा कर रही हैं।
विज्ञापन