{"_id":"5f89f5c78ebc3e9bb350b6b4","slug":"china-warning-canadian-government-for-to-give-asylum-to-hong-kong-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग के लोगों को शरण देने पर चीन ने कनाडा सरकार को चेताया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हांगकांग के लोगों को शरण देने पर चीन ने कनाडा सरकार को चेताया
Sat, 17 Oct 2020 01:04 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
चीन ने कनाडा को हांगकांग के लोगों को शरण न देने को कहा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा में चीन के राजदूत ने प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो की सरकार को चेताया है कि वह हांगकांग में लागू किए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की वजह से वहां से भागे लोगों को कनाडा में शरण नहीं दे। राजदूत कोंग पियू ने हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों को हिंसक अपराधी बताते हुए कहा है कि यदि कनाडा उन्हें शरण देता है तो इसे चीन के आंतरिक मामलों में दखल के रूप में देखा जाएगा।
विज्ञापन
दूसरी ओर अलायंस कनाडा हांगकांग की कार्यकारी निदेशक चेरी वांग ने बताया कि कोंग की टिप्पणी कनाडाई लोगों को सीधे तौर पर दी गई ‘धमकी’ है। बता दें कि चीन द्वारा हांगकांग में लागू राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत अलगाववादी, विध्वंसक और आतंकी गतिविधियों को प्रतिबंधित करने के साथ ही शहर के आतंरिक मामले में विदेशी ताकतों से सांठगांठ पर भी रोक लगाई गई है।
विज्ञापन