फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China vs US Tariff Foreign Ministry Lin Jian resolute effective measures vow news updates in hindi

US Tariff: चीन ने अमेरिका के 104% टैरिफ का मुंहतोड़ जवाब दिया, दृढ़ और प्रभावी उपाय करने का लिया संकल्प

Wed, 09 Apr 2025 04:27 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 09 Apr 2025 04:27 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त नीतियों के बीच चीन ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। चीन ने कहा है कि वह अमेरिका की तरफ से लगाई गई 104 फीसदी टैरिफ के बदले फिलहाल कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाएगा, लेकिन इस चुनौती से निपटने के लिए सरकार दृढ़ और प्रभावी उपाय करेगी।

विज्ञापन
China vs US Tariff Foreign Ministry Lin Jian resolute effective measures vow news updates in hindi
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के कारण वैश्विक व्यापार युद्ध का व्यापक असर दिखने लगा है। दुनियाभर के शेयर बाजारों में बड़े पैमाने पर गिरावट देखी जा रही है। चीन की तरफ से लगाए गए 34 फीसदी टैरिफ से बौखलाए अमेरिका ने चीन पर 104 फीसदी शुल्क लगाने का एलान किया। अब चीन ने इस अमेरिकी कार्रवाई पर जवाब दिया है। ट्रंप ने चीन पर शिकंजा कसने का एलान किया, लेकिन चीन इससे बेपरवाह दिख रहा है। चीनी प्रीमियर ली कियांग ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा, उनके देश के पास किसी भी नकारात्मक और बाहरी झटके को 'पूरी तरह से संतुलित' करने के पर्याप्त उपाय हैं। अब विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी रूख पर बयान जारी किया है।
विज्ञापन


चीन अपने हितों की रक्षा के लिए "दृढ़ और सशक्त" कदम उठाएगा
बता दें कि अमेरिका ने नई टैरिफ नीतियों के तहत चीन पर 104%, वियतनाम पर 46%, बांग्लादेश पर 37% और थाइलैंड पर 36% शुल्क लगाया है। इस पर बुधवार को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा, चीन अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए "दृढ़ और सशक्त" कदम उठाएगा। उन्होंने कहा, फिलहाल चीन ने अमेरिका पर कोई नया टैरिफ लगाने की घोषणा नहीं की है। बता दें कि अमेरिका के कुछ सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों समेत 60 देशों पर टैरिफ बुधवार यानी 9 अप्रैल से लागू हो गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अमेरिका ने चीन पर लगाया 104% टैरिफ: क्या भारत पर होगा इसका कोई असर, दुनिया के लिए क्या मायने? जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप की धमकियों का असर नहीं, बौखलाया अमेरिका

अमेरिका ने चीन पर अतिरिक्त टैरिफ तब लगाया जब बीजिंग ने अमेरिका पर लगाए गए 34 फीसदी शुल्क को वापस लेने से इन्कार कर दिया। इससे बौखलाए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 104 फीसदी टैरिफ के फैसले को मंजूरी दे दी।

ये भी पढ़ें- Tariffs War: भारत समेत कई देशों पर डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ अब प्रभावी, चीन पर संयुक्त 104% शुल्क भी लागू

संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed