फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China: Virtual summit will be held between President Xi Jinping and Putin to discuss international issues

चीन : राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पुतिन के बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा के लिए कल होगी वर्चुअल शिखर वार्ता

Tue, 14 Dec 2021 01:28 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 14 Dec 2021 01:28 AM IST
सार

चीन के राष्ट्रपति और रूसी नेता ब्लादिमीर पुतिन द्विपक्षीय रिश्तों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा के लिए एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन आयोजित करेंगे। यह बातचीत मॉस्को और पश्चिमी देशों के बीच यूक्रेन की सीमा पर हजारों रूसी सैनिकों के जमावड़े के दौरान हो रही है।
 

विज्ञापन
China: Virtual summit will be held between President Xi Jinping and Putin to discuss international issues
राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी नेता ब्लादिमीर पुतिन

विस्तार

चीन के राष्ट्रपति और रूसी नेता ब्लादिमीर पुतिन द्विपक्षीय रिश्तों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा के लिए कल एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन आयोजित करेंगे। यह बातचीत मॉस्को और पश्चिमी देशों के बीच यूक्रेन की सीमा पर हजारों रूसी सैनिकों के जमावड़े के दौरान हो रही है।

विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने हालांकि किसी खास मुद्दे का जिक्र नहीं किया लेकिन कहा कि बुधवार को वीडियो बैठक के बाद विवरण जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा, दोनों राष्ट्राध्यक्ष इस साल चीन-रूस संबंधों और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की पूरी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पुतिन को चेतावनी दी है कि यदि रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो वे उसे दर्दनाक पाबंदियों के साथ सख्त आर्थिक क्षति पहुंचाएंगे। उधर, अमेरिका ने उइगरों के साथ मानवाधिकार मुद्दों को लेकर चीन का भी विरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed