फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China video released of abuse of minorities in detention camps new evidence of Uighur surveillance harassment and intimidation emerges

चीन: नजरबंदी शिविरों में अल्पसंख्यकों से बुरे बर्ताव का वीडियो जारी, उइगरों की निगरानी, उत्पीड़न और धमकी के नए प्रमाण सामने आए

Sat, 20 Nov 2021 02:25 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Published by: देव कश्यप Updated Sat, 20 Nov 2021 02:25 AM IST
सार

रेडियो फ्री एशिया ने इस वीडियो के हवाले से बताया कि शिनजियांग प्रांत में कुछ शिविरों में स्पष्ट संकेत हैं कि अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न बहुत बुरी तरह हो रहा है। चीन के इन नजरबंदी शिविरों में जातीय अल्पसंख्यकों और सरकार से असंतुष्ट लोगों को बिना किसी मुकदमे के लाया जाता है और उन्हें शिक्षित करने के नाम पर यातनाएं दी जाती हैं।

विज्ञापन
China video released of abuse of minorities in detention camps new evidence of Uighur surveillance harassment and intimidation emerges
उइगर मुस्लिम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन के शिनजियांग क्षेत्र में चल रहे नजरबंदी शिविरों में उइगर मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की निगरानी करने, उन्हें धमकाने और उनका उत्पीड़न दिखाने वाले वीडियो के रूप में नए प्रमाण सामने आए हैं। यह 20 मिनट का वीडियो गुआंगुआन नामक एक चश्मे वाले शख्स ने शूट किया जिसने 2019 में सुदूर पश्चिमी चीन क्षेत्र की यात्रा की और वह 2020 में वापस चला गया।

विज्ञापन


रेडियो फ्री एशिया ने इस वीडियो के हवाले से बताया कि शिनजियांग प्रांत में कुछ शिविरों में स्पष्ट संकेत हैं कि अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न बहुत बुरी तरह हो रहा है। दरअसल, चीन सरकार के प्रतिबंधों के कारण विदेशी पत्रकारों को शिनजियांग में बमुश्किल ही प्रवेश मिल पाता है। लेकिन गुआंगुआन ने इस वीडियो को बनाने की हिम्मत दिखाई। यह वीडियो इस साल अक्तूबर में यूट्यूब पर पोस्ट किया गया है।
विज्ञापन


इस वीडियो में बताया गया है कि चीन के इन नजरबंदी शिविरों में किस तरह जातीय अल्पसंख्यकों और सरकार से असंतुष्ट लोगों को बिना किसी मुकदमे के लाया जाता है और उन्हें शिक्षित करने के नाम पर यातनाएं दी जाती हैं। वीडियो में बताया गया है कि इन शिविरों में न तो दैनिक क्रिया-कलाप की पर्याप्त सुविधा है और न ही अल्पसंख्यकों को उचित भोजन दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लापता टेनिस स्टार पर चीन खामोश, अमेरिकी मानवाधिकार समूह चिंतित
चीन की पेशेवर टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई का कथित ईमेल चीनी मीडिया द्वारा ट्विटर पर डालने के बाद दुनियाभर के खिलाड़ियों ने उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। जबकि चीन ने इस मुद्दे पर खामोशी पकड़ी हुई है। अमेरिका स्थित एक अधिकार समूह ने उन चीनी मीडिया रिपोर्टों पर संदेह जताया जिनमें ग्रैंडस्लैम डबल्स चैम्पियन पेंग शुआई के सुरक्षित होने का दावा किया गया है।

रेडियो फ्री एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पेंग द्वारा चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के एक पूर्व नेता पर यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने के आरोप के बाद उनसे किसी का संपर्क नहीं हो पाया है। उनके लापता होने को लेकर अंतरराष्ट्रीय खेल संघों और मानवाधिकार रक्षक समूहों ने चिंता जताई है। चीन के इस पहले मी टू मामले को घरेलू मीडिया में कोई जगह नहीं मिली है। 


जापान के समुद्री क्षेत्र में घुसे चीन के चार जहाज
जापानी मीडिया ने सूचित किया है कि चार चीनी जहाज शुक्रवार को विवादित सेनकाकू द्वीप समूह के पास जापानी जल क्षेत्र में प्रवेश कर गए हैं। स्पुतनिक ने जापानी मीडिया क्योदो न्यूज के हवाले से बताया कि इस साल जापान के क्षेत्रीय जल क्षेत्र में चीनी गश्ती जगाजों के प्रवेश का यह 37वां मामला है। सेनकाकू द्वीप जापान के अंतर्गत आता है जिस पर चीन अपना दावा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed