फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China victory day parade vladimir Putin Kim Jong Un among 26 leaders to take part amid japan oppose

China: पुतिन, किम जोंग उन समेत 26 विदेशी नेता चीन के विजय दिवस समारोह में होंगे शामिल, जापान ने जताई नाराजगी

Thu, 28 Aug 2025 10:45 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 28 Aug 2025 10:45 AM IST
सार

यह परेड शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के तुरंत बाद बीजिंग में आयोजित की जा रही है। शंघाई सहयोग संगठन की बैठक का आयोजन, 31 अगस्त और 1 सितंबर को तियानजिन शहर में होने वाला है।

विज्ञापन
China victory day parade vladimir Putin Kim Jong Un among 26 leaders to take part amid japan oppose
किम जोंग उन और व्लादिमीर पुतिन, शी जिनपिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन ने गुरुवार को बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन समेत 26 विदेशी नेता 3 सितंबर को चीन में आयोजित होने वाले विजय दिवस (विक्ट्री डे परेड) समारोह में शामिल होंगे। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी आक्रमण के खिलाफ प्रतिरोध युद्ध में चीन की जीत के उपलक्ष्य में इस विजय दिवस परेड का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि इस विजय दिवस परेड को लेकर चीन और जापान में कूटनीतिक विवाद हो गया है। जापान ने जहां वैश्विक नेताओं से चीन के कार्यक्रम में शामिल न होने की अपील की है, वहीं चीन ने जापान के सामने इसे लेकर राजनयिक विरोध दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


जापान के आक्रमण के खिलाफ जीत की याद में हो रहा आयोजन
चीन ने गुरुवार को बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन समेत 26 विदेशी नेता 3 सितंबर को चीन में आयोजित होने वाले विजय दिवस (विक्ट्री डे परेड) समारोह में शामिल होंगे। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी आक्रमण के खिलाफ प्रतिरोध युद्ध में चीन की जीत के उपलक्ष्य में इस विजय दिवस परेड का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि इस विजय दिवस परेड को लेकर चीन और जापान में कूटनीतिक विवाद हो गया है। जापान ने जहां वैश्विक नेताओं से चीन के कार्यक्रम में शामिल न होने की अपील की है, वहीं चीन ने जापान के सामने इसे लेकर राजनयिक विरोध दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


चीन के सहायक विदेश मंत्री होंग लेई ने गुरुवार को बताया कि बीजिंग में चीन के विजय दिवस समारोह में 26 विदेशी नेता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इनमें पुतिन और किम भी शामिल हैं। ये नेता चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर बीजिंग जा रहे हैं। होंग ने कहा, 'चीन 3 सितंबर को जापानी आक्रमण के विरुद्ध चीनी जन प्रतिरोध युद्ध और विश्व फासीवाद-विरोधी युद्ध में विजय की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक विशाल सैन्य परेड का आयोजन करेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


एससीओ बैठक के तुरंत बाद होगा परेड का आयोजन
यह परेड शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के तुरंत बाद बीजिंग में आयोजित की जा रही है। शंघाई सहयोग संगठन की बैठक का आयोजन, 31 अगस्त और 1 सितंबर को तियानजिन शहर में होने वाला है। पिछले हफ़्ते, चीन के सहायक विदेश मंत्री लियू बिन ने एक मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सहित 10 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के अलावा 20 देशों के शीर्ष नेता एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एससीओ बैठक में भाग लेने चीन जाएंगे। 

ये भी पढ़ें- US: 'भारत पर परमाणु हमला करो, ट्रंप को खत्म करो', मिनियापोलिस फायरिंग में बंदूकों पर लिखे थे डराने वाले संदेश


जापान ने जताई नाराजगी
एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले कई देशों के नेताओं के चीन की विजय दिव परेड में शामिल होने की पुष्टि से जापान नाराज हो गया है। जापानी समाचार एजेंसी क्योदो ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि जापान ने विदेशों में अपने दूतावासों के माध्यम से अन्य देशों को सूचित किया है कि वे चीन के विजय दिवस कार्यक्रमों में शामिल न हों क्योंकि इन कार्यक्रमों में जापान विरोधी भावनाएं हैं। इस पर चीन ने भी नाराजगी जाहिर की है और जापान में अपने राजदूत के जरिए जापान सरकार के समक्ष राजनयिक विरोध दर्ज कराया है। 

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा, 'अगर जापान सचमुच इस ऐतिहासिक मुद्दे को बदलना चाहता है, तो उसे अपने आक्रामक इतिहास का ईमानदारी से सामना करना चाहिए और उस पर चिंतन करना चाहिए, सैन्यवाद से पूरी तरह नाता तोड़ना चाहिए, शांतिपूर्ण विकास के मार्ग पर चलना चाहिए और चीन तथा अन्य पीड़ित देशों के लोगों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed