फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China uses fake US aircraft carrier Navy ships for missile target practice news and updates

खुलासा: चीन ने मिसाइलों की टारगेट प्रैक्टिस के लिए तैयार कीं अमेरिकी युद्धपोतों की नकल, सैटेलाइट तस्वीरों में आया सामने

Mon, 08 Nov 2021 09:28 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 08 Nov 2021 09:28 PM IST
सार

चीन की ओर से टारगेट प्रैक्टिस के लिए अमेरिकी एयरक्राफ्ट्स की नकल के इस्तेमाल का खुलासा कुछ सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए हुआ।

विज्ञापन
China uses fake US aircraft carrier Navy ships for missile target practice news and updates
ताइवान से विवाद के बीच अमेरिकी युद्धपोतों का सामना करने के लिए चीन अपना रहा नई तकनीक। - फोटो : Social Media

विस्तार

चीन ने अपनी मिसाइलों की टारगेट प्रैक्टिस के लिए अमेरिकी नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर्स की नकल तैयार की हैं। बताया गया है कि चीन ने अमेरिका से किसी टकराव की स्थिति में निपटने के लिए अभ्यास के तौर पर इन नकलों का इस्तेमाल शुरू किया है। चीन और अमेरिका इस वक्त ताइवान के मुद्दे पर आपस में उलझे हैं और मौजूदा समय में दक्षिण चीन सागर को लेकर भी दोनों के बीच जबरदस्त तनाव है। 
विज्ञापन


चीन की ओर से टारगेट प्रैक्टिस के लिए अमेरिकी एयरक्राफ्ट्स की नकल के इस्तेमाल का खुलासा कुछ सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए हुआ। इन फोटोज को अमेरिका के कोलाराडो स्थित मक्सर टेक्नोलॉजीज ने जारी किया है। इनमें साफ तौर पर दिख रहा है कि शिनजियांग प्रांत के तकलामकन में एक रेलवे ट्रैक पर एयरक्राफ्ट कैरियर खड़ा है, जो कि बिल्कुल अमेरिकी युद्धपोत की नकल है। इसके अलावा एक और पोत को भी इसी लोकेशन पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन


यूएन नेवल इंस्टीट्यूट की वेबसाइट के मुताबिक, अमेरिकी शिप्स की नकल को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की तरफ से नई टारगेट रेंज के निर्माण कार्य के दौरान तैयार किया गया है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि जो नकलें तैयार की गई हैं, उनमें किस तरह के हथियार और तकनीक इस्तेमाल की गई हैं। चीन लगातार अपनी तीनों सेना के आधुनिकीकरण में जुटा है, ताकि दक्षिण-पूर्व चीन सागर और हिंद-प्रशांत महासागर में वह अमेरिका, जापान और भारत के मुकाबले में खड़ा हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed