{"_id":"5f44c543d8543c5b381b690c","slug":"china-us-trade-ambassadors-telephonic-conversation-to-discuss-synergy-in-economic-policies","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन, अमेरिका के व्यापार दूतों की बातचीत में आर्थिक नीतियों में तालमेल पर चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन, अमेरिका के व्यापार दूतों की बातचीत में आर्थिक नीतियों में तालमेल पर चर्चा
Tue, 25 Aug 2020 01:31 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका और चीन के व्यापार दूतों के बीच मंगलवार को फोन के जरिए बातचीत हुई। इसमें दोनों पक्षों ने सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर तालमेल बढ़ाने पर चर्चा की। वाणिज्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
हालांकि, मंत्रालय के बयान में इस बैठक का और ब्योरा नहीं दिया गया है। यह दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच शुल्कों को लेकर छिड़े ‘युद्ध’ को समाप्त करने के लिए पहले चरण की बातचीत थी।
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 2016 से अमेरिका से वृहद आर्थिक नीतियों में तालमेल बनाने को कह रहे हैं। हालांकि, चीन की ओर से इसका ब्योरा नहीं दिया गया है, लेकिन समझा जाता है कि इसमें आर्थिक वृद्धि, रोजगार, मुद्रास्फीति और व्यापार से संबंधित नीतियां शामिल हैं।
विज्ञापन
मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को हुई इस बातचीत में चीन के उप प्रधानमंत्री ल्यू ही, अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर तथा वित्त मंत्री स्टीवन न्यूचिन शामिल हुए।