फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China US tensions over rare earth metals Donald Trump says We want to help China not harm it

US-China: 'चीन का नुकसान नहीं, मदद करना चाहते', रेयर अर्थ मेटल्स को लेकर ड्रैगन से तनाव पर बदले ट्रंप के सुर

Sun, 12 Oct 2025 11:20 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 12 Oct 2025 11:20 PM IST
सार

चीन के साथ रेयर अर्थ मेटल्स पर बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अचानक नरम रुख अपना लिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका चीन की मदद करना चाहता है, नुकसान नहीं। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि कुछ दिन पहले ही 100% टैरिफ की धमकी देने वाले बयान के बाद ट्रंप का यह बदला लहजा क्या रणनीतिक बदलाव है?

विज्ञापन
China US tensions over rare earth metals Donald Trump says We want to help China not harm it
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : ANI/PTI

विस्तार

अमेरिका और चीन के बीच रेयर अर्थ मेटल को लेकर तनाव दिन-प्रतिदिन और बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के लिए नरम रुख अपनाते हुए अपना सुर बदल लिया है। रविवार को ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बेहद सम्मानित बताते हुए कहा कि अमेरिका चीन का नुकसान नहीं, बल्कि मदद करना चाहता है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा कि चीन की चिंता मत करो, सब ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिनपिंग बेहद सम्मानित राष्ट्रपति हैं जो कि बस एक बुरे दौर से गुजर रहे हैं। वे अपने देश के लिए मंदी नहीं चाहते, और मैं भी नहीं। इसलिए अमेरिका चीन की मदद करना चाहता है, नुकसान नहीं। 

विज्ञापन


बता दें कि इस नरम बयान से कुछ ही दिन पहले ट्रंप ने चीन पर शत्रुतापूर्ण और खतरनाक कदम उठाने का आरोप लगाया था। दरअसल, चीन ने हाल ही में रेयर अर्थ मेटल्स और संबंधित तकनीकों के निर्यात पर कड़े नियंत्रण लागू किए हैं। इसके जवाब में ट्रंप ने चीन से आने वाले सामानों पर 100% तक का अतिरिक्त टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी और आरोप लगाया था कि चीन दुनिया को बंधक बनाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- South Carolina: अमेरिका के दक्षिणी कैरोलिना में बार में गोलीबारी; चार लोगों की मौत, लगभग 20 घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने ट्रंप की धमकियों का दिया था जवाब
ऐसे में चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने ट्रंप की धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका अपनी गलत नीतियों को तुरंत सुधारे और बराबरी के आधार पर बातचीत करे। मंत्रालय ने कहा कि वे टैरिफ युद्ध नहीं चाहते, लेकिन डरते भी नहीं हैं। 

हालांकि दूसरी ओर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ट्रंप के रुख का बचाव करते हुए चीन के कच्चे माल पर नियंत्रण को राष्ट्रीय आपातकाल बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का मकसद अमेरिका को आत्मनिर्भर बनाना है। वेंस ने कहा कि यह एक नाजुक मोड़ है, लेकिन ट्रंप के पास चीन से कहीं ज्यादा मजबूत कार्ड हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि चीन बातचीत को तैयार है, तो ट्रंप भी समझौते के लिए हमेशा तैयार हैं।

ये भी पढ़ें:- India-EU FTA Talk: एफटीए के लिए भारत और यूरोपीय संघ की 14वीं वार्ता पूरी, इन विवादों को सुलझाने का हुआ प्रयास

चीन ने साफ किया अपना रुख
इस दौरान चीन ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके नए निर्यात नियम प्रतिबंध नहीं हैं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर कुछ तकनीकों को नियंत्रित किया जा रहा है। चीन का दावा है कि मानवीय और नागरिक जरूरतों जैसे चिकित्सा और आपदा राहत के लिए निर्यात की अनुमति दी जाएगी। गौरतलब है कि ये मामला ट्रंप लगातार इसलिए उठा रहे हैं क्योंकि दुनिया के करीब 70% रेयर अर्थ खनन और 90% प्रोसेसिंग पर चीन का नियंत्रण है। ये खनिज जेट इंजन, स्मार्टफोन, रडार और इलेक्ट्रिक गाड़ियों के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed