फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china upset from quad summit said do not target third party

क्वॉड सम्मेलन से परेशान चीन : कहा- किसी तीसरे पक्ष को निशाना नहीं बनाया जाए

Sat, 13 Mar 2021 03:17 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 13 Mar 2021 03:17 AM IST
विज्ञापन
china upset from quad summit said do not target third party
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

चार देशों के क्वॉड सम्मेलन से परेशान चीन ने कहा है कि देशों के बीच आपसी समझ, सहयोग और आदान प्रदान होना चाहिए, मगर किसी तीसरे पक्ष को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए और न ही कोई विशेष समूह बनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन


चतुर्भुज सुरक्षा संवाद कहे जाने वाले क्वॉड सम्मेलन को लेकर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा, देशों के बीच सहयोग से आपसी समझ और भरोसा बढ़ाया जाना चाहिए। मगर, किसी तीसरे पक्ष के हित को नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए। हमें उम्मीद है कि संबंधित देश क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और भाईचारे को कायम रखने के लिए खुलेपन के सिद्धांतों पर अमल करना चाहिए।
विज्ञापन


बता दें कि क्वॉड समूह में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। यह समूह प्रमुख तौर पर हिंद-प्रशांत क्षेत्र को ध्यान में रखकर गठित किया गया है, जहां चीन लगातार भारत समेत कई अन्य देशों के साथ टकराव की मुद्रा में डटा हुआ है और दक्षिण व पूर्वी चीन सागर में विभिन्न स्थानों पर अपने दावे ठोकने के साथ ही नए सैन्य निर्माण भी कर रहा है। ऐसे में क्वॉड समूह को सीधे तौर पर चीन के खिलाफ इन चार महाशक्तियों का गठजोड़ माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed