फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China United states will allow air carriers to double flights between two nations

अमेरिका और चीन दोनों देशों के बीच उड़ानों की संख्या दोगुनी करने पर हुए सहमत

Wed, 19 Aug 2020 10:09 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 19 Aug 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
China United states will allow air carriers to double flights between two nations
- फोटो : अमर उजाला।

चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका ने दोनों देशों के बीच एयर कैरियर के मौजूदा विमानों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि इस समझौते से दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच कोविड-19 महामारी के दौरान लगाए गए यात्रा प्रतिबंध को लेकर पैदा हुआ गतिरोध घटेगा।

विज्ञापन



अमेरिकी परिवहन मंत्रालय ने बताया कि अमेरिका ने चीन के चार पैसेंजर विमानों को दोगुना करने का फैसला किया है। ये चारों विमान मौजूदा समय में अमेरिका में उड़ान भर रहे हैं, इनकी संख्या बढ़ाकर आठ करने का फैसला लिया गया है। इसी के साथ चीन ने भी अपने यहां उड़ने वाले अमेरिकी उड़ानों को दोगुना करने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि इसी तरह चीन की एयर चाइना, चाइना ईस्टर्न एय लाइंस, चाइना साउथ एयरलाइंस और शियामेन एयरलाइंस सप्ताह में चार के बजाय आठ उड़ानों का परिचालन अमेरिका के लिए कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वायरस के बाद अमेरिका ने चीन के लिए स्वैच्छिक उड़ानों पर रोक लगा दी थी। 31 जनवरी को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगभग सभी गैर अमेरिकी नागरिकों के लिए चीन से अमेरिका की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। यूनाइटेड एयरलाइंस ने कहा कि वो चीन के लिए चार विमानों की संख्या बढ़ाएगा। चार सितंबर से हर हफ्ते सैन फ्रांसिस्को से शंघाई तक चार और विमान उड़ानें भरेंगी। 

जबकि विभाग ने कहा कि डेल्टा एयरलाइंस भी दो बार साप्ताहिक उड़ान से सप्ताह में चार बार उड़ान भरने के लिए योग्य थी। अमेरिका को उम्मीद है कि द्विपक्षिय एविएशन एग्रीमेंट के तहत चीन अमेरिकी उड़ान अधिकारों को बहाल करने के लिए सहमति जताएगा।  


अमेरिका-चीन समझौते के तहत दोनों देशों के एक दूसरे देश में प्रति सप्ताह 100 विमान उड़ाने की मंजूरी मिलती है। अमेरिका ने जून में चीनी यात्री उड़ानों को रोक देने की धमकी दी थी क्योंकि बीजिंग तुरंत अमेरिकी एयरलाइंस की उड़ानों को बहाल करने के पक्ष में नहीं था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed