फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Top nuclear scientist died after fell from building under mysterious circumstances

चीन : रहस्यमयी परिस्थिति में शीर्ष एटमी वैज्ञानिक इमारत से गिरे, मौत

Sun, 20 Jun 2021 12:31 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 20 Jun 2021 12:31 AM IST
सार

  • चीन में हार्बिन इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष रहे हैं झांग झिजियान
  • झांग कॉलेज ऑफ न्यूक्लियर साइंस एंड टेक्नोलॉजी में प्रोफेसर थे। वे विवि में कम्युनिस्ट पार्टी कमेटी की स्थायी समिति के सदस्य भी थे
  • झांग को 2019 में परमाणु ऊर्जा सिमुलेशन और सुरक्षा अनुसंधान में उनके योगदान के लिए कियान सैनकियांग प्रौद्योगिकी पुरस्कार मिला था

विज्ञापन
China Top nuclear scientist died after fell from building under mysterious circumstances
चीन का झंडा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक और हार्बिन इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष झांग झिजियान की रहस्यमय हालात में एक इमारत से गिरने से मौत हो गई है। वे चीन की एटमी सोसाइटी के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के मुताबिक, विश्वविद्यालय ने कहा है कि पुलिस ने घटनास्थल पर जांच से बहुत ज्यादा जानकारी न मिलने के कारण हत्या होने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ने एक बयान में कहा कि हार्बिन इंजीनियरिंग विवि को यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि प्रोफेसर झांग झिजियान एक इमारत से गिर गए और 17 जून को उनकी मृत्यु हो गई। झांग की मौत के बारे में कोई अन्य आधिकारिक बयान नहीं आया और उनका नाम शुक्रवार तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नेतृत्वकर्ता सूची में बना रहा।
विज्ञापन


झांग यहां कॉलेज ऑफ न्यूक्लियर साइंस एंड टेक्नोलॉजी में प्रोफेसर थे। वे विवि में कम्युनिस्ट पार्टी कमेटी की स्थायी समिति के सदस्य भी थे। उन्हें 2019 में परमाणु ऊर्जा सिमुलेशन और सुरक्षा अनुसंधान में उनके योगदान के लिए कियान सैनकियांग प्रौद्योगिकी पुरस्कार भी दिया गया था। झांग को पिछले साल मई में केंद्र सरकार से नवाचार में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पूर्व ही विवि में हुई थी नई नियुक्ति
शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक झांग झिजियान की मृत्यु से दो दिन पहले विश्वविद्यालय ने कॉलेज ऑफ अंडरवॉटर एकोएस्टिक इंजिनियरिंग के पूर्व डीन 41 वर्षीय यिन जिंगवेई को नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। विश्वविद्यालय का सेना के साथ घनिष्ठ संबंध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed