{"_id":"5d928b1f8ebc3e0159664e0a","slug":"china-to-work-on-nepal-melamchi-water-supply-scheme-asian-development-bank-will-also-invest","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल की मेलाम्ची जलापूर्ति योजना पर काम करेगा चीन, एशियाई विकास बैंक भी करेगा निवेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल की मेलाम्ची जलापूर्ति योजना पर काम करेगा चीन, एशियाई विकास बैंक भी करेगा निवेश
Tue, 01 Oct 2019 04:39 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 01 Oct 2019 04:39 AM IST
विज्ञापन
Melamchi Water Supply Project
- फोटो : Twitter The Kathmandu Post
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन पनबिजली निर्माण समूह से जुड़ी एक अंतरराष्ट्रीय इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड ने नेपाल की मेलाम्ची जलापूर्ति परियोजना समिति के साथ काठमांडू में एक वृहद जलापूर्ति परियोजना के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ओली ने कहा, यह परियोजना एक साल में काम करने लगेगी। चीन धीरे धीरे नेपाल की कम्युनिस्ट सरकार के साथ अपने संबंधों को मजबूती देने की दिशा में काम कर रहा है। काठमांडू क्षेत्र में भूजल की गुणवत्ता स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं है। इस परियोजना के सुचारू रूप से पूरा होने के बाद, काठमांडू के अधिकांश निवासी साफ पानी पी सकेंगे।
विज्ञापन
यह काठमांडू में पानी की गंभीर समस्या को हल करने के लिए नेपाल सरकार की एक अहम परियोजना है जिसमें 40 करोड़ डॉलर का खर्च आएगा। हिमालयन टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक इस काम में एशियाई विकास बैंक पूंजी निवेश करेगा। चीन पावर कंस्ट्रक्शन समूह के साथ हुए इस अनुबंध में नेपाल के प्रधान वांग ह्वा ने कहा कि मेलाम्ची जलापूर्ति परियोजना को चीनी सहयोग से जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन