फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China to set up a line of separation on Mount Everest Summit over coronavirus fear

कोरोना का डर: बचने के लिए माउंट एवरेस्ट की चोटी पर विभाजन रेखा बनाने जा रहा चीन

Mon, 10 May 2021 04:35 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 10 May 2021 04:35 PM IST
सार

पूरी दुनिया के लिए संकट का सबब बनी कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की शुरुआत का केंद्र रहा चीन अब इस बीमारी से बचने के लिए दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर एक विभाजन रेखा स्थापित की योजना बना रहा है। चीन के राज्य मीडिया ने रविवार को कहा यह कदम कोविड प्रभावित नेपाल के पर्वतारोहियों और तिब्बत के कोरोना संक्रमितों से बचने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर उठाया है।

विज्ञापन
China to set up a line of separation on Mount Everest Summit over coronavirus fear
माउंट एवरेस्ट - फोटो : ट्विटर

विस्तार

बता दें कि नेपाल में स्थित एवरेस्ट बेस कैंप पर कोरोना संक्रमण के मामले अप्रैल के अंत से बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। हालांकि, इसके बावजूद नेपाल सरकार ने अभी तक पर्वतारोहण सत्र को रद्द नहीं किया है। बता दें कि यह सत्र आम तौर पर अप्रैल से जून के बीच चलता है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यह विभाजन रेखा इस एवरेस्ट की चोटी पर किस तरह स्थापित की जाएगी, क्योंकि यह बहुत ही छोटा सा स्थान होता है। 

विज्ञापन


शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने तिब्बत के स्पोर्ट्स ब्यूरो के प्रमुख के हवाले से कहा कि तिब्बती पर्वतारोही गाइड की एक छोटी टीम एवरेस्ट पर जाएगी और समिट पर विभाजन रेखा बनाएगी। यह इसलिए किया जाएगा ताकि चोटी के दोनों तरफ के पर्वतारोहियों के बीच किसी भी प्रकार का कोई संपर्क न हो सके। शिन्हुआ के अनुसार 21 चीनी नागरिकों का एक समूह तिब्बत की ओर से एवरेस्ट की चोटी के रास्ते पर रवाना हो गया है। 
विज्ञापन


कैसी होगी विभाजन रेखा, अब तक साफ नहीं
एजेंसी ने कहा कि तिब्बती गाइड, चीनी नागरिकों के पहुंचने से पहले विभाजन रेखा बनाएंगे। हालांकि, एजेंसी ने यह नहीं बताया कि यह विभाजन रेखा किस तरह की होगी। बता दें कि 8848 मीटर ऊंची माउंट एवरेस्ट की चोटी पर केवल इतनी जगह है जितने में एक साथ केवल आधा दर्जन पर्वतारोही और गाइड आ सकते हैं। चीन ने पिछले साल से कोविड के चलते तिब्बत की ओर से किसी विदेशी पर्वतारोही को अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल और चीन में कोरोना के वर्तमान हालात
चीन में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मामले दर्ज किए गए थे। ये सभी मामले विदेशों से आए यात्रियों के थे। इससे एक दिन पहले यहां संक्रमण के नए मामलों की संख्या सात रही थी। वहीं, नेपाल में बीते शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9023 मामले दर्ज किए गए थे। यह देश में एक दिन में सामने आए कोरोना के मामलों की सबसे बड़ी संख्या है। यहां कोरोना से अबतक करीब 3720 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed