{"_id":"629b397ee32ab058df05fc8b","slug":"china-to-launch-three-person-mission-to-build-space-station-china-manned-space-agency-announced-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"China Space Station: स्पेस स्टेशन बनाने के लिए तीन अंतरिक्ष यात्रियों को आज मिशन पर भेजेगा चीन, जानें सब कुछ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China Space Station: स्पेस स्टेशन बनाने के लिए तीन अंतरिक्ष यात्रियों को आज मिशन पर भेजेगा चीन, जानें सब कुछ
Sun, 05 Jun 2022 12:47 AM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:47 AM IST
सार
टीम फिलहाल निर्माणाधीन तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पर काम करेगी। शेनझोउ-14 को उत्तर-पश्चिमी प्रांत गांसु के जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन ने अपना स्पेस स्टेशन को तैयार करने के लिए कवायद तेज कर दी है। इसके तहत वह अपने तीन अंतरिक्ष यात्रियों को रविवार को मिशन पर भेजेगा। बताया जा रहा है कि यह मिशन करीब छह महीने तक चलेगा। चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी (सीएमएसए) ने शनिवार को इसका एलान किया।
विज्ञापन
अंतरिक्ष यात्री चेन डोंग, लियू यांग और कै जुझे शेनझोउ-14 अंतरिक्ष यान के जरिए स्पेस में भेजे जाएंगे। यह दल पृथ्वी का चक्कर लगा रहे चीन के अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा करेगा। शेनझोउ-14 अंतरिक्षयान को उत्तर पश्चिमी चीन के जिकुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से रविवार को लॉन्ग मार्च-2एफ रॉकेट के जरिये अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सीएमएएए के डिप्टी डायरेक्टर लिन शिक्वियांग ने बताया कि मिशन के जरिए स्पेश स्टेशन को नेशनल स्पेस लैबोरेटरी बनाया जाएगा। लिन ने बताया कि शेनझोउ-14 का क्रू ग्राउंड टीम के साथ मिलकर काम करेगा। टीम कोर मॉड्यूल के साथ दो लैब मॉड्यूल के डॉकिंग और ट्रांसपोजिशन को पूरा करने का काम करेगी। वे पहली बार दो लैब मॉड्यूल में प्रवेश करेंगे और पर्यावरण को रहने के लिए उपयुक्त बनाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे दो मॉड्यूल में एक दर्जन से ज्यादा वैज्ञानिक प्रयोग कैबिनेट खोलेंगे और उन्हें स्थापित करेंगे। यह छह अंतरिक्ष यात्रियों का दूसरा सेट होगा, जिसे चीन अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाने के लिए भेजेगा।
इससे पहले तीन सदस्यीय चीनी अंतरिक्ष यात्री दल अप्रैल में अंतरिक्ष स्टेशन के महत्वपूर्ण हिस्सों के निर्माण में छह महीने का रिकॉर्ड खर्च करने के बाद पृथ्वी पर लौटा था। इस टीम में एक महिला अंतरिक्ष यात्री भी शामिल थी। इस स्टेशन के इस साल तक तैयार होने की उम्मीद थी। सीएमएसए के अनुसार, उन्होंने इसके अंतरिक्ष स्टेशन की प्रमुख प्रौद्योगिकियों का सत्यापन पूरा कर लिया था। एक बार इसके तैयार होने के बाद चीन इकलौता देश होगा, जिसके पास अंतरिक्ष स्टेशन होगा।