फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China tells US to stop trying to ‘mess up’ Hong Kong

चीन ने अमेरिका को चेताया, हॉन्ग कॉन्ग को लेकर न भिड़े

Fri, 14 Jun 2019 06:31 PM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 14 Jun 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
China tells US to stop trying to ‘mess up’ Hong Kong
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
चीन में प्रत्यर्पण को अनुमति देवे वाली योजनाओं पर हॉन्ग कॉन्ग में विरोध तेज है। वहीं अमेरिका ने इस कानून को क्षेत्रीय स्वायत्ता प्रभावित करने वाला क्या बताया चीन  तमतमा गया। उसने तुरंत अमेरिका को चेताते हुए न उलझने की सलाह दे डाली है।   
विज्ञापन


बता दें कि चीन में प्रत्यर्पण को अनुमति देने वाली सरकार की योजनाओं के खिलाफ मध्य हॉन्ग कॉन्ग में हजारों प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और 2 मुख्य राजमार्गों को बाधित कर दिया। हॉन्ग कॉन्ग को 1997 में चीन को सौंपे जाने के बाद शहर में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर प्रदर्शन हो रहे हैं। 
विज्ञापन


चीन के मुताबिक इस शोधित कानून के तहत ऐसे आरोपियों को प्रत्यर्पित किया जा सकेगा जिनकी दोषसिद्धि साबित होने पर उन्हें 7 साल या इससे ज्यादा कारावास की सजा का प्रावधान है। इसी कानून का बड़े पैमाने पर हॉन्ग कॉन्ग में विरोध हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर क्यों हो रहा है विरोध

यह नया विधेयक मुख्य कार्यकारी के रूप में जाने वाले हॉन्ग कॉन्ग के नेता को अदालतों की समीक्षा के बाद प्रत्यर्पण अनुरोध स्वीकार करने की अनुमति दे देगा। प्रस्तावित विधेयक के समर्थकों का कहना है कि संशोधन यह सुनिश्चित करने के लिए जरूरी हैं कि शहर अपराधियों का शरणस्थल नहीं बने।  बता दें कि आलोचकों को इस बात की चिंता है कि चीन इस कानून का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों और अन्य को चीन प्रत्यर्पित करने के लिए कर सकता है जहां उनकी कानूनी सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। 


कानून के विरोध में कहा जा रहा है कि संशोधनों में प्रक्रियात्मक सुरक्षा का अभाव हॉन्ग कॉन्ग की स्वायत्तता को कमजोर कर सकता है। क्षेत्र में मानवाधिकारों, मौलिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रित मूल्यों की सुरक्षा पर प्रतिकूल असर डाल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed