{"_id":"6637099c5f0de51aaf00f2cf","slug":"china-taiwan-row-taiwan-detects-seven-chinese-military-aircraft-five-naval-vessels-near-its-border-news-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"China-Taiwan Row: अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, ताइवान की सीमा के पास फिर भेजे सैन्य विमान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China-Taiwan Row: अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, ताइवान की सीमा के पास फिर भेजे सैन्य विमान
Sun, 05 May 2024 10:19 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टाइपे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टाइपे
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 05 May 2024 10:19 AM IST
सार
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि शुक्रवार और शनिवार को छह बजे नौ चीनी सैन्य विमान और पांच नौसैनिक जहाजों को देश की सीमा के पास देखा गया।
विज्ञापन
ताइवान रक्षा मंत्रालय (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
विस्तार
ताइवान की सीमा के करीब शनिवार और रविवार लगातार दो दिन सुबह-सुबह सात चीनी सैन्य विमान और पांच नौसैनिक जहाजों को देखा गया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। सात चीनी सैन्य विमानों में से एक ने ताइवान जलडमरूमध्य को पार किया और ताइवान के दक्षिण पश्चिम वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश किया। चीन की तरफ से इस कार्रवाई के जवाब में ताइवान के सशस्त्र बलों ने स्थिति की निगरानी करते हुए क्षेत्र में लड़ाकू विमान, नौसैनिक जहाजों और तटीय मिसाइल प्रणालियों को तैनात किया।
सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा, "आज सुबह छह बजे सात पीएलए विमान और पांच पीएलएएन जहाजों को ताइवान की सीमा पर देखा गया। उनमें से एक विमान ताइवान जलडमरूमध्य को पार करते हुए ताइवान के दक्षिण पश्चिम वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में घुस गया। आरओसी सशस्त्र बलों ने स्थिति की निगरानी करते हुए इस कार्रवाई का जवाब दिया।"
शनिवार को भी ताइवान की सीमा पर देखे गए चीन के विमान
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि शुक्रवार और शनिवार को छह बजे नौ चीनी सैन्य विमान और पांच नौसैनिक जहाजों को देश की सीमा के पास देखा गया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार, चीन की इस हरकत पर जवाबी कार्रवाई करते हुए ताइवान ने लड़ाकू विमान, नौसैनिक जहाजों और तटीय मिसाइल प्रणालियों को काम पर लगा दिया है।
विज्ञापन
मई में अबतक 39 बार चीनी सैन्य विमान और 21 बार नौसैनिक जहाजों को ताइवान की सीमा पर देखा ज चुका है। अप्रैल में ताइवान की हवाई सीमा में चीन के 164 विमानों को ट्रैक किया है। सितंबर 2020 से चीन ने ताइवान के आसपास परिचालन करने वाले सैन्य विमानों और नौसैनिक जहाजों की संख्या में वृद्धि की है। बता दें कि अगस्त 2022 में संयुक्त राज्य अमेरिका की पूर्व हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने ताइवान का दौरा किया था। इसके बाद से चीन की सेना ने ताइवान जलडमरूमध्य सीमा के आसपास अधिक विमान, युद्धपोत और ड्रोन भेजे हैं।