{"_id":"630e39846d13f7538e2e3024","slug":"china-taiwan-crisis-taiwan-military-fired-for-the-first-time-on-a-chinese-drone","type":"story","status":"publish","title_hn":"China-Taiwan: अड़ियल चीन के सामने आया ताइवान, ड्रैगन के ड्रोन पर पहली बार की फायरिंग, कहा- ये केवल चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China-Taiwan: अड़ियल चीन के सामने आया ताइवान, ड्रैगन के ड्रोन पर पहली बार की फायरिंग, कहा- ये केवल चेतावनी
Tue, 30 Aug 2022 09:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 30 Aug 2022 09:54 PM IST
सार
चीन हमेशा से ताइवान पर अपना अधिकार जताता रहा है। चीन की लाख चेतावनी के बाद भी पहले अमेरिका के निचले सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी और उसके 12 दिन बाद अमेरिकी सांसदों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने ताइवान यात्रा की थी।
विज्ञापन
चीन-ताइवान के बीच जंग की आहट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताइवान मुद्दे पर चीन और अमेरिका के बीच तनाव कम नहीं हो रहा है। चीन लगातार ताइवान के आस-पास बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास कर रहा है। अमेरिकी निचले सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच उपजे तनाव के बीच मंगलवार को ताइवान ने चीन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ताइवान की सेना ने चेताते हुए चीन के ड्रोन पर फायरिंग की है। इतना ही नहीं ताइवान ने ये भी कहा है कि ये केवल चेतावनी है। गौरतलब है कि ये पहली बार है जब ताइवान ने चीन के खिलाफ इस तरह का कदम उठाया है।
विज्ञापन
ताइवान ने दी जानकारी
ताइवान के सैन्य प्रवक्ता ने कार्रवाई के बाद जानकारी दी कि चीनी सेना का ड्रोन ताइवान के नियंत्रण वाले एक द्वीप पर सीमा के करीब उड़ान भर रहा था। उन्होंने इसकी भी जानकारी दी कि फायरिंग के बाद ड्रोन चीन की तरफ उड़ गया। ताइवान की इस कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच तनाव के और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
कहां से शुरू हुआ विवाद
दरअसल, चीन हमेशा से ताइवान पर अपना अधिकार जताता रहा है। हाल ही में चीन की लाख चेतावनी के बाद भी पहले अमेरिका के निचले सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी और उसके 12 दिन बाद अमेरिकी सांसदों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने ताइवान यात्रा की थी। जिसके बाद चीन ने आक्रामक युद्धाभ्यास किया था। इसके साथ ही चीन ने अमेरिका को भी अंजाम से निपटने की चेतावनी दी थी। तब से अब तक दोनों देशों ने मोर्चाबंदी कर रखी है। चीन के बाद ताइवान ने भी युद्धाभ्यास किया था। ताइवान की आठवीं सेना कोर के प्रवक्ता लू वोई-जे ने पुष्टि की थी कि पिंगटुंग के दक्षिणी काउंटी में तोपखाने और हथियारों का युद्धाभ्यास शुरू किया है।
विज्ञापन