फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China suspends hundreds of social media accounts critical of govt COVID-19 policies

China: सरकार विरोधी आवाजों को कुचल रहा चीन, कोविड नीति की आलोचना करने वालों के सोशल मीडिया खाते किए बंद

Sun, 08 Jan 2023 02:34 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 08 Jan 2023 02:34 AM IST
सार

चीन में कोरोना महामारी के चलते हालात इतने खराब हो गए हैं कि कई लोगों ने सोशल मीडिया पर आवाज उठाना शुरू कर दिया। लेकिन सरकार विरोधी इन आवाजों को दबाने के लिए देश की कम्युनिस्ट सरकार ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन
China suspends hundreds of social media accounts critical of govt COVID-19 policies
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : PTI

विस्तार

चीन ने कोविड-19 के प्रकोप को लेकर सरकार की नीतियों की आलोचना करने वाले 1,120 सोशल मीडिया खातों पर अस्थायी या स्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। ये खाते या तो निलंबित कर दिए गए हैं अथवा इन्हें बंद किया जा चुका है। देश के लोकप्रिय सिना वीबो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने बताया कि विशेषज्ञों, विद्वानों और चिकित्साकर्मियों पर हमलों सहित 12,854 उल्लंघनों के मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि चीन में कोरोना के चलते हालात इतने खराब हो गए हैं कि कई लोगों ने सोशल मीडिया पर आवाज उठाना शुरू कर दिया। लेकिन सरकार विरोधी इन आवाजों को दबाने के लिए देश की कम्युनिस्ट सरकार ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने कोरोना को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन, क्वारंटीन उपायों और सामूहिक परीक्षण जैसे अहम कदम उठाए थे, लेकिन गत माह सरकार ने काफी हद तक नियमों में ढील दे दी। जिसके बाद देश में बड़े पैमाने पर कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए। इसे लेकर लोगों में रोष भी देखा गया। जबकि पार्टी प्रत्यक्ष आलोचना की अनुमति नहीं देती है और अभिव्यक्ति की आजादी पर भी सख्ती बरतती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिना वीबो ने कहा कि कंपनी सभी प्रकार के अवैध कंटेंट की जांच और सफाई का काम जारी रखेगी। इसके साथ साइट पर सभी यूजरों के लिए एक सामंजस्यपूर्ण और मैत्रीपूर्ण वातावरण बनाएगी।


पिछले 24 घंटे में तीन मौतें दर्ज
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को कोविड-19 के 10,681 नए घरेलू मामलों की सूचना दी, जिससे देश में कुल पुष्ट मामलों की संख्या 4,82,057 हो गई। जबकि पिछले 24 घंटों में तीन नई मौतें भी दर्ज की गईं, जिससे आधिकारिक तौर पर कुल मृत्यु संख्या 5,267 हो गई। हालांकि चीन में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या पर दुनियाभर में विवाद है और सभी देश इसे वास्तविक संख्या से बेहद कम मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed