फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china suspend south Koreans short term visa in retaliation after corona virus cases increase

China: कोरोना प्रतिबंधों से बौखलाया चीन, बदले में दक्षिण कोरिया के खिलाफ उठाया कड़ा कदम

Tue, 10 Jan 2023 12:31 PM IST
नितिन गौतम बीजिंग, अमर उजाला न्यूज डेस्क
बीजिंग, अमर उजाला न्यूज डेस्क Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 10 Jan 2023 12:31 PM IST
सार

China corona cases: दक्षिण कोरिया के कदम से बौखलाए चीन ने बदले की कार्रवाई की है। चीन ने कहा है कि जब दक्षिण कोरिया अपनी पॉलिसी बदलेगा तो वह भी इस पर विचार करेंगे। 

विज्ञापन
china suspend south Koreans short term visa in retaliation after corona virus cases increase
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

चीन में कोरोना से हालात बेहद चिंताजनक हैं। जिसके चलते दुनिया के कई देशों ने चीन से आने वाले यात्रियों पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। इन प्रतिबंधों से चीन बुरी तरह बौखला गया है और अब बदले की कार्रवाई पर उतर आया है। बता दें कि चीन ने दक्षिण कोरियाई नागरिकों को मिलने वाले शॉर्ट टर्म वीजा पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन


दक्षिण कोरिया में मौजूद चीन के दूतावास ने एक बयान जारी कर कहा है कि जब दक्षिण कोरिया, चीनी नागरिकों को खिलाफ भेदभावपूर्ण प्रतिबंधों को हटा लेगा तो दूतावास उसके बाद अपनी पॉलिसी को एडजस्ट करेगा। चीन के विदेश मंत्री किन गेंग ने हाल ही में दक्षिण कोरिया के चीनी नागरिकों के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों पर चिंता जाहिर की थी और इस मुद्दे को लेकर दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन से टेलीफोन पर बातचीत भी की थी। दोनों के बीच बातचीत के एक दिन बाद ही चीन ने यह कदम उठाया है। 
विज्ञापन


चीन का यह कदम बदले की कार्रवाई माना जा रहा है क्योंकि दक्षिण कोरियाई सरकार ने भी 5 जनवरी से चीन से आने वाले यात्रियों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। जिसके तहत चीन से दक्षिण कोरिया आने वाले लोगों को यात्रा से पहले और दक्षिण कोरिया पहुंचने के बाद कोरोना टेस्ट कराना अनिवार्य होगा।  साथ ही जो यात्री कोरोना संक्रमित पाया जाता है, उसे एक निर्धारित समय तक क्वारंटाइन रहना होगा। दक्षिण कोरिया ने भी चीन के नागरिकों को दिया जाने वाला शॉर्ट टर्म वीजा इस माह के अंत तक बंद कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि चीन में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन इसके बावजूद चीन की सरकार ने अपने वहां कोरोना प्रतिबंधों में छूट दे दी है और पड़ोसी देशों के साथ अपनी सीमा भी खोल दी है। इससे दुनियाभर के देश चिंतित हैं। यही वजह है कि विभिन्न देशों ने चीनी यात्रियों के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed