{"_id":"5d04fc248ebc3e2a5920758b","slug":"china-supports-suspension-of-extradition-ordinance-hong-kong","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने हांगकांग प्रत्यर्पण विधेयक के निलंबन का समर्थन किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन ने हांगकांग प्रत्यर्पण विधेयक के निलंबन का समर्थन किया
Sat, 15 Jun 2019 07:39 PM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 15 Jun 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
नए प्रत्यर्पण कानून का विरोध करते लोग
- फोटो : हांगकांग फ्री प्रेस
चीन की सरकार ने शनिवार को कहा कि वह चीन को प्रत्यर्पण की अनुमति देने वाले विधेयक को निलंबित करने के हांगकांग की नेता के फैसले का समर्थन करती है।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने इस फैसले को "समुदाय के विचारों को व्यापक रूप से अधिक सुने जाने और जल्द से जल्द समुदाय में शांति बहाल" करने की कोशिश बताया।
हांगकांग की मुख्य प्रशासक कैरी लाम के विधेयक को निलंबित करने की घोषणा के कुछ समय बाद गेंग शुआंग ने एक बयान में कहा, "हम इस फैसले का समर्थन, सम्मान करते हैं और इसे समझते हैं।"
हांगकांग में एक सप्ताह तक चले अभूतपूर्व प्रदर्शनों के बाद लाम ने इस संबंध में अपनी सरकार के रुख में बदलाव किया है।
चीन के विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, "हांगकांग के निवासियों के अधिकार और आजादी कानून के अनुसार पूरी तरह सुरक्षित है।"
इसमें कहा गया है, "हांगकांग की समृद्धि और स्थिरता को बनाए रखना ना केवल चीन के हित में बल्कि दुनिया के सभी देशों के हित में हैं।"