फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china stance shift on israel hamas war wang yi said right to self defence amid usa visit

China: इस्राइल को लेकर चीन के रुख में आया बदलाव, कहा- उन्हें आत्मरक्षा का अधिकार

Tue, 24 Oct 2023 10:39 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 24 Oct 2023 10:39 AM IST
सार

चीन के विदेश मंत्री का इस्राइल को लेकर यह बयान ऐसे वक्त सामने आया है, जब चीन के विदेश मंत्री 26-28 अक्तूबर तक तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका जा रहे हैं। 

विज्ञापन
china stance shift on israel hamas war wang yi said right to self defence amid usa visit
चीन के विदेश मंत्री वांग यी - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस्राइल-हमास युद्ध में चीन के रुख में बदलाव आया है। दरअसल चीन अभी तक फलस्तीन का समर्थन कर रहा था और उसने हमास के इस्राइल पर बर्बर हमले की खुलकर निंदा भी नहीं की थी लेकिन अब चीन ने स्वीकार किया है कि इस्राइल को आत्मरक्षा का अधिकार है। बता दें कि इस्राइल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने सोमवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी से टेलीफोन पर बात की। इस बातचीत के बाद चीन के सरकारी मीडिया ने वांग यी के हवाले से उक्त बयान जारी किया। 
विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्री के हवाले से चीन के सरकारी मीडिया का बयान
चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार वांग यी ने अपने इस्राइली समकक्ष से कहा, 'हर देश का अपनी आत्मरक्षा करने का अधिकार है लेकिन यह अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों और नागरिक सुरक्षा के नियमों का भी पालन किया जाना चाहिए।' बता दें कि चीन का यह बयान अमेरिका और यूरोपीय देशों के उस बयान जैसा है, जिनमें इस्राइल की कार्रवाई का समर्थन किया गया है। गौरतलब है कि चीन के विदेश मंत्री का इस्राइल को लेकर यह बयान ऐसे वक्त सामने आया है, जब चीन के विदेश मंत्री 26-28 अक्तूबर तक तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका जा रहे हैं। 
विज्ञापन


हमास की आलोचना करने से परहेज
बीते हफ्ते चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने एक बयान में इस्राइल हमास के बीच जारी युद्ध को तुरंत रोकने की बात कही थी और मिस्त्र और अन्य अरब देशों को साथ समन्वय करके फलस्तीन मुद्दे का हल निकालने की सलाह दी। बता दें कि चीन द्वारा अभी तक हमास के इस्राइल पर हमले की निंदा नहीं की गई है, जिसमें 1400 लोगों की जान चली गई थी। अमेरिका के वरिष्ठ सांसद चक शूमर ने भी चीन के इस्राइल को लेकर रुख की आलोचना भी की थी। इस्राइल ने भी सार्वजनिक तौर पर चीन के रुख से निराशा जाहिर की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed