फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Spy Balloon: Biden administration claimed China has gathered worldwide intelligence through balloons

China Spy Balloon: अमेरिका अभी तक निकल नहीं पाया है चीनी गुब्बारे के साये से!

Fri, 10 Feb 2023 04:11 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 10 Feb 2023 04:11 PM IST
सार

China Spy Balloon: बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि चीनी गुब्बारा खुफिया संकेत ग्रहण करने में सक्षम था। उसने यह भी बताया कि ऐसी क्षमता के गुब्बारे पांच महाद्वीपों में 40 से भी ज्यादा देशों के ऊपर से गुजरे हैं...

विज्ञापन
China Spy Balloon: Biden administration claimed China has gathered worldwide intelligence through balloons
China Spy Balloon - फोटो : Agency

विस्तार

अपनी वायु सीमा में घुस आए चीनी गुब्बारे के साये से अमेरिका अभी निकल नहीं पाया है। देश के सियासी और मीडिया हलकों में लगातार इस घटना की चर्चा गर्म बनी हुई है। राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने गुरुवार को चीनी गुब्बारे की क्षमताओं के बारे में कुछ नई जानकारियां जारी कीं। साथ ही बताया गया कि फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (एफबीआई) गुब्बारे से संबंधित मिली कई जानकारियों का अभी विश्लेषण कर रहा है। एफबीआई अमेरिका की सर्वोच्च खुफिया और जांच एजेंसी है।

विज्ञापन

बाइडन प्रशासन ने दावा किया है कि चीन ने गुब्बारों के जरिए दुनिया भर में खुफिया सूचनाएं इकट्ठी की हैं। उधर अमेरिकी कांग्रेस (संसद) में बाइडन प्रशासन को गुब्बारे को लेकर कई कठिन प्रश्नों का सामना करना पड़ रहा है। सांसदों ने मांग की है कि गुब्बारे के बारे में मिली तमाम गोपनीय सूचनाएं उनके साथ साझा की जाएं। सांसद बार-बार यह पूछ रहे हैं कि गुब्बारे को मार गिराने में इतनी देर क्यों की गई।

विज्ञापन

बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि चीनी गुब्बारा खुफिया संकेत ग्रहण करने में सक्षम था। उसने यह भी बताया कि ऐसी क्षमता के गुब्बारे पांच महाद्वीपों में 40 से भी ज्यादा देशों के ऊपर से गुजरे हैं। बाइडेन प्रशासन इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि चीनी गुब्बारा जासूसी की इलेक्ट्रॉनिक तकनीक से लैस था। वह अमेरिका में होने वाले संचार की निगरानी करने में भी सक्षम था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच एफबीआई ने गुब्बारे के मिले टुकड़ों का विश्लेषण शुरू कर दिया है। अभी तक एफबीआई को जो टुकड़े मिले हैं, उनमें पेलोड नहीं है। अमेरिकी अधिकारियों का अनुमान है कि गुब्बारे पर पेलोड मौजूद था और ज्यादातर इलेक्ट्रॉनिक संकेत उसमें ही रिकॉर्ड हुए होंगे। लेकिन अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने दोहराया है कि इस गुब्बारे से चीन को कोई वैसी अतिरिक्त सूचना नहीं मिली होगी, जो वह अपने उपग्रहों और अन्य माध्यमों से हासिल कर लेने में सक्षम है।

पेंटागन, अमेरिकी विदेश मंत्रालय और अमेरिका की खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने गुरुवार को कांग्रेस के सामने गुब्बारे से संबंधित जानकारियां दीं। उसके रिपब्लिकन सांसदों ने बाइडन प्रशासन की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जासूसी कर सकने में सक्षम इस गुब्बारे को प्रशासन ने अमेरिका के कई इलाकों के ऊपर से गुजरने दिया। उसके बाद जाकर उसे गिराया गया।

अधिकारियों ने कांग्रेस के सामने कहा कि यह गुब्बारा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बिना जानकारी के उड़ाया गया था। अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन के मुताबिक अमेरिका की खुफिया एजेंसियों में फिलहाल यह राय है की शी को इस बारे में जानकारी नहीं थी, लेकिन यह उनका अंतिम निष्कर्ष नहीं है।

अधिकारियों ने कांग्रेस में ब्रीफिंग के दौरान दावा किया कि गुब्बारे से चीन को कोई खास खुफिया सूचना नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि जैसे ही चीन को यह मालूम हुआ कि इस बारे में अमेरिका को भनक लग गई है, गुब्बारे से ट्रांसमिशन रोक दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि मार गिराए गए गुब्बारे के जो हिस्से उन्हें मिले हैं, वे अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के लिए महत्त्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed