फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China set to be challenged on Covid-19 handling at key WHO meeting in Geneva

डब्लूएचओ की बैठक में चीन को कोविड-19 की उत्पत्ति को लेकर घेरा जाना संभव

Sun, 17 May 2020 09:13 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 17 May 2020 09:13 AM IST
सार

  • डब्लूएचओ की बैठक में चीन से वायरस को लेकर सवाल पूछे जा सकते हैं
  • ताइवान के बैठक में भाग लेने से चीन में गुस्सा

विज्ञापन
China set to be challenged on Covid-19 handling at key WHO meeting in Geneva
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

कोविड-19 महामारी के बाद होने जा रही विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) की पहली बैठक में, चीन को अपने दो सबसे संवेदनशील मुद्दों पर चुनौती मिलने की संभावना है। जिनमें पहला कम्युनिस्ट पार्टी का वायरस से प्रारंभिक निपटान का तरीका और दूसरा ताइवान की बैठक में भागीदारी की स्थिति है।

विज्ञापन


सोमवार को डब्लूएचओ के निर्णय लेने वाले निकाय विश्व स्वास्थ्य सभा की जेनेवा में एक वार्षिक बैठक आयोजित होने जा रही है। अमेरिका ने वायरस को लेकर चीन पर आरोपों की झड़ी लगा दी है। इसमें वायरस का वुहान की लैब में तैयार किए जाने वाले आरोप भी शामिल हैं। 
विज्ञापन



अमेरिका लगातार मांग कर रहा है कि वायरस की उत्पत्ति को लेकर चीन की जांच की जाए। वहीं, इस सभा में वायरस को लेकर चीन को जांच दायरे में लाने के लिए यूरोपीय संघ और ऑस्ट्रेलिया की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका समर्थित एक गुट ताइवान को समीक्षक के रूप में बैठक में भाग लेने के लिए समर्थन कर रहा है। गौरतलब हो कि चीन से सटे ताइवान ने वायरस को रोकने में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है, जिसकी दुनियाभर में चर्चा हो रही है। 

ताइवान को बैठक में शामिल किए जाने को लेकर बीजिंग आक्रोशित है। चीन ताइवान को अपने प्रांत के रूप में मानता है। माना जा रहा है कि ताइवान के इस बैठक में शामिल होने से सदस्य देशों के साथ उसके औपचारिक और अनौपचारिक राजनयिक संबंधों में मजबूती आएगी।

यह कदम चीन के खिलाफ अमेरिका और उसके सहयोगियों को खड़ा करने वाले व्यापक भू-राजनीतिक संघर्ष को दर्शाता है। कोरोना वायरस महामारी के कारण चीन की सत्तावादी व्यवस्था जांच के दायरे में आ गई है। इस वायरस के कारण दुनियाभर में तीन लाख से ज्यादा लोगों ने अब तक अपनी जान गंवाई हैं और वैश्विक अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। 

अमेरिका ने डब्लूएचओ की फंडिंग को रोक दिया है। अमेरिका ने दावा किया है कि संस्था चीन का पक्ष लेती रही है। साथ ही वाशिंगटन ने डब्लूएचओ जैसे ही एक अन्य निकाय के गठन का सुझाव दिया है। 


वहीं, अधिकांश विश्लेषकों ने उम्मीद की कि चीन को सभा में भाग लेने वाले लगभग 200 देशों से समर्थन मिलने के आसार है, क्योंकि इन देशों को अपने घरेलू विकास को बढ़ाने के लिए दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के साथ अच्छे संबंधों की आवश्यकता है। इसके अलावा डब्लूएचओ को बदलने वाले किसी प्रयास को भी समर्थन मिलने की कोई संभावना नजर नहीं आती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed