फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China: Security personnel attack 40 students, teachers in primary school with knife

चीन: सुरक्षाकर्मी ने स्कूल में 40 छात्रों, शिक्षकों पर चाकू से हमला किया, तीन गंभीर

Thu, 04 Jun 2020 03:08 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 04 Jun 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
China: Security personnel attack 40 students, teachers in primary school with knife
चाकू से हमला

चीन के प्राथमिक विद्यालय में एक सुरक्षा गार्ड ने करीब 40 छात्रों और शिक्षकों पर चाकू से हमला कर दिया। सरकारी मीडिया में इसकी जानकारी दी गई है। सरकारी समाचार पत्र ‘चाइना डेली’ ने एक खबर में बताया कि यह घटना गुआंग्शी जुआंग प्रांत के एक स्कूल में हुई।

विज्ञापन


सरकारी टेलीविजन ‘सीजीटीएन’ ने अपनी एक खबर में बताया कि तीन घायलों की हालत गंभीर है। हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे गुआंग्शी जुआंग स्वायत्त क्षेत्र में वुझू शहर के वांगफू टाउन सेंट्रल प्राइमरी स्कूल में हुई।
विज्ञापन


हांगकांग के ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने अपनी एक खबर में बताया कि वांगफू टाउन सरकार की ओर से घटना पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हमलावर स्कूल का 50 वर्षीय सुरक्षाकर्मी ली शिओमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञप्ति के अनुसार घटना में करीब 40 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से स्कूल के प्रधानाचार्य, अन्य एक सुरक्षाकर्मी और एक छात्र गंभीर रूप से घायल है। उसने बताया कि करीब 40 एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया और घायलों को वुझू के सरकारी अस्पताल और शहर के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है।


चीन में पिछले कुछ वर्षों से असंतुष्टों की ओर से चाकू से हमलों की घटनाएं बढ़ गई हैं। ये असंतुष्ट हमलावर अपना गुस्सा निकालने के लिए सार्वजनिक परिवहन के अलावा मुख्य रूप से किंडरगार्डन और प्राथमिक स्कूलों को निशाना बनाते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed