{"_id":"5eec9cb3a743401dbc47a79c","slug":"china-says-presently-it-has-not-detained-any-indian-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा, भारतीय सेना का कोई भी जवान अब हमारी हिरासत में नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा, भारतीय सेना का कोई भी जवान अब हमारी हिरासत में नहीं
Fri, 19 Jun 2020 04:49 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 19 Jun 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजिआन (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि वर्तमान में कोई भी भारतीय सैनिक इसकी हिरासत में नहीं है। चीन की ओर से यह बयान उन रिपोर्ट के सामने आने के बाद जारी किया गया है जिनमें कहा जा रहा था कि 15 जून को पूर्वी लद्दाख के गलवां घाटी क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान चीनी सेना ने भारत के कुछ जवानों को बंदी बना लिया था। हालांकि, भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी गुरुवार को कहा था कि कोई भारतीय सैनिक चीन की गिरफ्त में नहीं है।
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झओ लिजिआन ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, 'जहां तक मुझे मालूम है, वर्तमान में चीन ने किसी भारतीय अधिकारी को हिरासत में नहीं लिया है।' एक प्रेस वार्ता के दौरान इस सवाल पर कि क्या भारत ने चीन का कोई सैनिक हिरासत में लिया है, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, दोनों पक्षों के बीच राजनयिक और सैन्य माध्यमों से इस मुद्दे को सुलझाने के लिए जमीनी स्तर पर बातचीत हो रही है। मेरे पास इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
बता दें कि वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के बीच तीन दौर की बातचीत सहित कूटनीतिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से हुई गहन वार्ता के बाद गुरुवार की शाम को चीन की सेना ने दो मेजर समेत 10 भारतीय जवानों को रिहा किया था। चीन ने भारतीय जवानों को हिरासत में लिए जाने वाले आरोपों को सिरे से खारिज किया है। दोनों पक्षों ने गुरुवार को लगातार तीसरे दिन मेजर जनरल-स्तर की बातचीत की थी, जिसमें गलवां घाटी के आसपास के क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करने पर वार्ता हुई।
विज्ञापन