{"_id":"616d4900b12dda24ba4f2cfa","slug":"china-says-it-tested-hypersonic-vehicle-not-missile-rejecting-british-newspaper-claim","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद: चीन ने खारिज किया ब्रिटिश अखबार का दावा, कहा- मिसाइल नहीं हाइपरसोनिक वाहन का परीक्षण किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
विवाद: चीन ने खारिज किया ब्रिटिश अखबार का दावा, कहा- मिसाइल नहीं हाइपरसोनिक वाहन का परीक्षण किया
Mon, 18 Oct 2021 03:44 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 18 Oct 2021 03:44 PM IST
सार
ब्रिटेन के एक समाचार पत्र ने एक रिपोर्ट में दावा किया था कि चीन ने एक परमाणु शक्तियों से लैस हाइपरसोनिक मिसाइल का अगस्त में परीक्षण किया था। अब सोमवार को चीन ने इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा है कि हमने एक हाइपरसोनिक वाहन का परीक्षण किया था और यह परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल नहीं थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दि फाइनेंसियल टाइम्स ने रविवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में दावा किया था कि चीन ने अगस्त में आधुनिक अंतरिक्ष क्षमताएं प्रदर्शित करती एक परमाणु शक्ति से लैस हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया था, जिसने अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने से पहले पूरी दुनिया का चक्कर लगाया था। रिपोर्ट के अनुसार इसने अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को हैरत में डाल दिया था।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया था कि इस परीक्षण के बारे में जानकारी रखने वाले पांच लोगों ने कहा कि चीन की सेना ने एक रॉकेट लॉन्च किया है जो एक हाइपरसोनिक ग्लाइ़ड वाहर को लेकर गया है। इसने अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने से पहले अंतरिक्ष के निचले ऑर्बिट में उड़ान भरी थी। जानकारी के अनुसार मिसाइल लक्ष्य बेधने में करीब दो दर्जन मील के अंतर से चूक गई थी।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार इसे लेकर एक सवाल के जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि एक हाइपरसोनिक वाहन का परीक्षण किया गया था। उन्होंने कहा कि यह वाहन की तकनीक के बार-बार उपयोग को सत्यापित करने के लिए किया जाने वाला एक नियमित अंतरिक्ष यान परीक्षण मात्र ही था।
विज्ञापन