फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Said If the India-China border dispute deepens, the situation in the Himalayas will worsen

तिलमिलाए चीन ने कहा-सीमा विवाद गहराया तो हिमालय क्षेत्र में बिगड़ेंगे हालात

Sat, 06 Jun 2020 03:00 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, बीजिंग।
वर्ल्ड डेस्क, बीजिंग। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 06 Jun 2020 03:00 AM IST
विज्ञापन
China Said If the India-China border dispute deepens, the situation in the Himalayas will worsen
India-China border

भारत को अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों से मिल रहे समर्थन से चीन तिलमिला गया है। चीनी सरकारी मीडिया ने इसे अमेरिका का प्रोपेगेंडा करार देते हुए शुक्रवार को कहा, अगर भारत से सीमा पर विवाद गहराया तो पूरे हिमालय क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ेगी। चीनी मीडिया का बयान उस वक्त आया है जब शनिवार को सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों के बीच लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की बैठक होनी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तनाव: चीनी विमानों ने लद्दाख के पास सीमा से 10KM दूर भरी उड़ान, भारत की पैनी नजर
विज्ञापन


चीनी सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने कहा, चीन संप्रभुता को लेकर बेहद गंभीर है। भारत भी इस मामले में सक्षम है, लेकिन अमेरिका बीच में पड़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। चीन और भारत के बीच सीमा पर शांति सिर्फ आपसी बातचीत और सहयोग से कायम की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा पर दोनों ओर से सहयोग कायम करना दोनों देशों के हित में है। चीन ने भारत की ओर दोस्ती की नीति स्पष्ट कर दी है, अब भारत को भी सामने से दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहिए। इन मुद्दों पर भारत को अमेरिका के बहकावे में नहीं आना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  भारत-चीन सैन्य कमांडरों की बैठक आज, ले. जनरल हरिंदर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व


भारत से हमारे संबंध बिगाड़ने की साजिश कर रहा अमेरिका
चीनी मीडिया ने कहा, अमेरिका भारत का सहयोग कर हमें डराना चाहता है। साथ ही चीन और भारत के संबंधों को बिगाड़ने की चाल चल रहा है। वह और उसके सहयोगी जानबूझकर भारत के हितैषी बन रहे हैं और उसे चीन के खिलाफ भड़का रहे हैं।

लेकिन हम जब कभी अमेरिकी दबाव में नहीं आते तो कैसे किसी सेना को उसका समर्थन लेकर अपने लिए मुश्किलें बढ़ने दे सकते हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया कि चीन खुद भारत के फैसलों का सम्मान करता है। हमें उम्मीद है कि वह अमेरिका के बहकावे में नहीं आएगा।

भारत को दुश्मन नहीं बना सकते
चीन ने कहा, भारत हमारा पड़ोसी है और उसके साथ अच्छे रिश्ते हमेशा से हमारी मूल नीति का हिस्सा रहे हैं। हम उसे दुश्मन नहीं बना सकते। बीते कई दशकों से हम सीमा विवादों का शांतिपूर्ण निपटारा करना चाहते हैं। हम दोनों देशों के बीच में किसी तरह के बाहरी हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- चीन के साथ सीमा विवाद पर अच्छे मूड में नहीं हैं पीएम मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed