फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China's ruling Communist Party drops ex-foreign, defence ministers from top body

China: भ्रष्टाचारियों के खिलाफ शी जिनपिंग का एक्शन जारी, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से इन नेताओं को किया गया बाहर

Thu, 18 Jul 2024 05:39 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 18 Jul 2024 05:39 PM IST
सार

चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ने गुरुवार को अपनी केंद्रीय समिति से बर्खास्त विदेश मंत्री किन गैंग का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू और दो अन्य शीर्ष जनरलों को पार्टी से निष्कासित करने के फैसले का समर्थन किया है। 

विज्ञापन
China's ruling Communist Party drops ex-foreign, defence ministers from top body
भ्रष्टाचारियों के खिलाफ शी जिनपिंग का एक्शन जारी - फोटो : ANI

विस्तार

बीजिंग में गुरुवार को हुई कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति की शीर्ष स्तरीय बैठक के दौरान इन नेताओं को हटाने का फैसला लिया गया। जिसमें विदेश मंत्री किन गैंग, पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू और दो अन्य शीर्ष जनरल शामिल है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के तीसरे पूर्ण अधिवेशन नाम के चार दिवसीय सत्र के अंत में जारी सूचना के अनुसार अर्थव्यवस्था में सुधार के उपायों पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई केंद्रीय समिति ने कॉमरेड किन गैंग का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


2023 से गायब हैं पूर्व विदेश मंत्री किन गैंग
बता दें कि 58 वर्षीय किन गैंग 2023 में अचानक सार्वजनिक रूप से गायब हो गए, इससे पहले वे चीन में सबसे कम समय तक विदेश मंत्री पद रहे। जिसके बाद सरकार में उनके बाकी सभी पदों को छीन लिया गया। फिलहाल उनको हटाए जाने का कारण अभी भी पता नहीं चल पाया है और वो कहां हैं, इसका भी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, उनके इस्तीफे को स्वीकार करते हुए, केंद्रीय समिति ने किन गैंग को अभी भी कॉमरेड के रूप में संबोधि किया। इसके बाद किन गैंग की जगह उनके पूर्वाधिकारी वांग यी को नियुक्त किया गया, जो पार्टी के उच्चस्तरीय पोलित ब्यूरो के सदस्य भी हैं।
विज्ञापन


पीएलए के दो वरिष्ठ सदस्यों पर भी गिरी गाज
इससे पहले, किन गैंग को राज्य पार्षद के पद से हटा दिया गया था और उन्हें चीन की संसद, नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) के सदस्य के रूप में इस्तीफा देने की अनुमति दी गई थी। वहीं तीसरी पूर्ण बैठक में पोलित ब्यूरो के जनरल ली शांगफू और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दो अन्य वरिष्ठ जनरलों ली युचाओ और सन जिनमिंग को पार्टी से निष्कासित करने के पहले के फैसले की भी पुष्टि की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ली शांगफू पर कथित भ्रष्टाचार के लिए चल रहा मुकदम
जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्री बनने से पहले देश के रॉकेट (मिसाइल) बल का नेतृत्व करने वाले ली शांगफू पर कथित भ्रष्टाचार के लिए मुकदमा चल रहा था। वहीं रॉकेट बल का हिस्सा रहे ली युचाओ को भी ली शांफू के साथ बर्खास्त कर दिया गया। इस बैठक में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के लिए पीएलए के एक अन्य शीर्ष जनरल जनरल सन जिनमिंग के पार्टी से निकाले जाने के फैसले का भी समर्थन किया गया है।


2012 से अब तक 50 से ज्यादा लोगों पर एक्शन
आधिकारिक मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि उनके निष्कासन ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तरफ से सेना से भ्रष्ट तत्वों को हटाने के लिए चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान की कार्रवाई को उजागर किया है। बता दें कि शी जिनपिंग सीपीसी के महासचिव भी हैं। साल 2012 में शी जिनपिंग के सत्ता में आने के बाद से अब तक कई रैंक के 50 से अधिक सैन्य अधिकारियों को हटाया या दंडित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed