फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China's Rs 30 million help to Sri Lanka for reconstruction of homes damaged due to natural disasters

World: मेक्सिको के बार में गोलीबारी, 10 लोगों की मौत; बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में तीन सलाहकार शामिल

Sun, 10 Nov 2024 10:19 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 10 Nov 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
China's Rs 30 million help to Sri Lanka for reconstruction of homes damaged due to natural disasters
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
सेंट्रल मेक्सिको के एक बार में हुए हमले में 10 लोगों मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। क्वेरेटारो के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख जुआन लुइस फेरुस्का ने बताया कि हमलावरों ने शहर के लॉस कैंटारिटोस बार के अंदर गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। हथियारों के साथ कम से कम चार लोग एक पिकअप में सवार होकर आए थे। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। इस हमले में 10 लोग मारे गए, जबकि सात घायल हुए। क्वेरेटारो को मेक्सिको के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता है। यहां 2006 से अब तक 4.5 लाख से अधिक लोगों की हत्या हो चुकी है। इनमें अधिकांश की वजह नशीले पदार्थों की तस्करी व गिरोहबंदी है।
विज्ञापन


बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में तीन सलाहकार शामिल
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में तीन नए सलाहकार सदस्य शामिल किए गए हैं। उद्योगपति शेख बशीर उद्दीन, फिल्म निर्माता मुस्तफा सरवर फारूकी और छात्र आंदोलन के नेता महफूज आलम राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने रविवार शाम बंगभवन में नए सदस्य के तौर पर शपथ दिलाई। अब अंतरिम सरकार में 24 सलाहकार हो गए हैं। बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों के लिए कोटा प्रणाली में सुधारों के खिलाफ चले अभियान और आंदोलन में आलम की अहम भूमिका थी। वहीं बशीर उद्दीन प्रमुख औद्योगिक समूह अकीज-बशीर समूह के प्रबंध निदेशक और व्यापारिक समुदाय के प्रतिनिधि हैं। जबकि फारूकी फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक हैं।
विज्ञापन

 

श्रीलंका को चीन ने दिए 30 मिलियन
श्रीलंका में इस साल जनवरी से अक्तूबर तक प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई के लिए चीन ने 30 मिलियन रुपये की वित्तीय सहायता दी है। इसके साथ ही राष्ट्रपति के मीडिया विभाग (पीएमडी) के एक बयान में कहा गया कि चीन से 10 मिलियन युआन की सामग्री सहायता भी मिलने की उम्मीद है जो आपातकालीन मानवीय सहायता कार्यक्रम के तहत दी जाएगी।

श्रीलंका में भीषण बाढ़ से मची तबाही
जानकारी के अनुसार इस साल श्रीलंका में दो बार भीषण बाढ़ आई, जिसमें दो दर्जन से अधिक लोगों की जान गई और 50,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए। इस मामले में पीएमडी ने कहा कि चीनी वित्तीय सहायता की राशि लगभग 30 मिलियन रुपये को सरकार के खजाने में भेज दी गई है।

बता दें कि इससे पहले 30 अक्टूबर को श्रीलंका में चीनी दूतावास ने राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके को बाढ़ राहत के रूप में 1,00,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 30 मिलियन श्रीलंकाई रुपये) और 400 मिलियन श्रीलंकाई रुपये की राहत सामग्री दी थी। इसके अलावा, राष्ट्रीय बजट विभाग ने आपदाओं से प्रभावित घरों के पुनर्निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय को अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान की है। 

श्रीलंकाई सरकार का बयान
वहीं इस मामले में सरकार ने बताया कि यह अतिरिक्त प्रावधान इसलिये जरूरी थे क्योंकि 2024 के बजट में आपदा पीड़ितों के लिए पर्याप्त धनराशि नहीं थी। सरकार ने यह भी कहा कि आपदा राहत और निगरानी परियोजना के तहत घरों और संपत्तियों की मरम्मत के लिए मुआवजा देने और पुनर्निर्माण के प्रयासों को तेज़ी से पूरा करने के कदम उठाए जा रहे हैं। विश्व बैंक के जलवायु परिवर्तन ज्ञान पोर्टल के अनुसार, श्रीलंका में सबसे आम प्राकृतिक आपदाएं सूखा, बाढ़, भूस्खलन, चक्रवात और तटीय कटाव हैं।

प्रदूषण के चलते पाकिस्तान के मुल्तान में लगा लॉकडाउन
पाकिस्तान के पंजाब में स्मॉग के बीच मुल्तान में वायु गुणवत्ता सूचकांक 2,135 हो गया है। बहावलपुर, लाहौर, फैसलाबाद, गुजरांवाला, सियालकोट, मुजफ्फरगढ़ जैसे शहर हाई अलर्ट पर हैं। सभी प्रमुख शहरों में 17 नवंबर तक पार्क और संग्रहालय बंद हैं। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि मुल्तान के उप-आयुक्त वसीम हामिद सिंधु को शहर में ‘स्मार्ट लॉकडाउन’ लगाने के लिए विवश होना पड़ा है।

गाजा पर इस्राइली सेना के दो अलग-अलग हमलों में 16 की मौत
दीर अल-बलाह। गाजा में शनिवार को इस्राइल के दो अलग-अलग हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 16 लोग मारे गए। इस बीच इस्राइल ने युद्धग्रस्त उत्तरी गाजा को हफ्तों में पहली बार सहायता देने की घोषणा की। इस्राइली सैन्य निकाय ने शनिवार को कहा कि भोजन, पानी व चिकित्सा उपकरणों से भरे 11 सहायता ट्रक जबालिया के शहरी शरणार्थी शिविर सहित क्षेत्र के सुदूर उत्तर में पहुंच गए हैं और मदद कर रहे हैं। 

स्पेस से लौटे अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य पर नासा ने नहीं दी जानकारी
नासा के तीन अंतरिक्ष यात्री 8 माह लंबा अंतरिक्ष मिशन पूरा कर धरती पर लौट आए। उनका यह मिशन बीते महीने खत्म हुआ, लेकिन इन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ही नासा ने इस बात को पूरी तरह गोपनीय रखा है कि इनमें से कौन बीमार पड़ा। इस बारे में पूछने पर नासा ने बीमार पड़े अंतरिक्ष यात्री की पहचान जाहिर करने से साफ तौर पर इनकार कर दिया। 

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से लौटने के बाद पहली बार शुक्रवार 25 अक्तूबर को अंतरिक्ष यात्री मैथ्यू डोमिनिक, माइकल बैरेट और जीनेट एप्स ने सार्वजनिक तौर पर बातचीत की। इन तीनों ने करीबन आठ महीने कक्षा में बिताए। तीनों ने इस दौरान मीडिया को यह बताने से साफ इंकार कर दिया की उनमें से कौन बीमार पड़ा था। इनके वहां इतने अधिक वक्त तक रुकने की वजह बोइंग के स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल और तूफान मिल्टन जैसे खराब मौसमी हालात बने थे। 
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति से रूबरू करने को लंदन में हुआ चलो इंडिया कार्यक्रम
विदेश में रहने वाले प्रवासियों को भारतीय संस्कृति से रूबरू कराने के मकसद से पर्यटन मंत्रालय ने ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग के सहयोग से लंदन में यूनेस्को हेरिटेज घोषित क्लिपर जहाज पर 'चलो इंडिया' सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया।

पर्यटन मंत्रालय ने दी जानकारी
इस मामले में पर्यटन मंत्रालय ने कहा कि इस नई पहल, 'चलो इंडिया' का उद्देश्य दुनिया में रहने वाले प्रवासी भारतीयों को गैर भारतीय लोगों के बीच भारतीय संस्कृति, विरासत और आतिथ्य की जीवंतता से रूबरू कराना है। इस पहल की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, ब्रिटेन में उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी, तेलंगाना, उत्तराखंड और गोवा के पर्यटन मंत्री तथा ओडिशा के उपमुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। गजेंद्र शेखावत ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का एक वीडियो भी साझा किया। 

सिएटल में चाकूबाजी से 9 घायल, संदिग्ध पकड़ा
अमेरिका के सिएटल शहर में दो दिन में चाकूबाजी की कई घटनाओं के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इन घटनाओं में नौ लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, यह घटना स्पष्ट रूप से 38 घंटे की अवधि में एक व्यक्ति द्वारा लगातार हमले किए जाने की थी। पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने संदिग्ध का हुलिया बताया और अधिकारियों ने उसे नजदीक के एक स्थान से हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक हथियार बरामद किया गया है।

युद्ध खत्म करने के ट्रंप के प्रस्ताव को सुनेगा रूस
रूस युद्ध समाप्त करने के लिए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावों को सुनने के लिए तैयार है। रूसी उप विदेश मंत्री सर्गेई रियाबकोव ने कहा कि मॉस्को और वाशिंगटन बंद चैनलों के माध्यम से यूक्रेन पर संकेतों का आदान-प्रदान कर रहे हैं। रियाबकोव ने यह नहीं बताया कि यह संचार वर्तमान प्रशासन के साथ हुआ या ट्रंप और उनके आने वाले प्रशासन के सदस्यों के साथ।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी इंटरफैक्स के साथ एक साक्षात्कार में रयाबकोव ने कहा कि रूस यूक्रेन पर ट्रंप के प्रस्तावों को सुनेगा, बशर्ते ये समाधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हों, न कि कीव शासन को सभी प्रकार की सहायता देने के समर्थन में। बता दें कि ढाई साल से भी ज्यादा समय से रूस-यूक्रेन युद्ध चटलस रहा है।

भारत आएंगे रूसी उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव

रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव भारत दौरे पर आएंगे। मंटुरोव इस यात्रा के दौरान 11 नवंबर को मुंबई में रूसी-भारतीय व्यापार मंच के सत्र में भाग लेंगे। 12 नवंबर को नई दिल्ली में डेनिस मंटुरोव भारत के विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर के साथ व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी रूसी-भारतीय आयोग के 25वें सत्र की बैठक करेंगे। अपनी यात्रा के तहत प्रथम उप प्रधानमंत्री ने कई द्विपक्षीय बैठकों की भी योजना बनाई है। रूस के नई दिल्ली में स्थित दूतावास ने यह जानकारी दी है। 

पाकिस्तान ने तीन हजार से ज्यादा सिख श्रद्धालुओं को जारी किया वीजा

नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग ने भारत के तीन हजार से ज्यादा सिख श्रद्धालुओं को वीजा जारी किया है। ये श्रद्धालु पाकिस्तान में 14-23 नवंबर के बीच आयोजित किए जा रहे गुरु नानक देव जयंती समारोह में शिरकत कर सकेंगे।

तजाकिस्तान में आया भूकंप, 4.6 रही तीव्रता

नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने कहा कि रविवार को तजाकिस्तान में रिएक्टर पैमाने पर 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस ने कहा कि भूकंप शाम 7.48 बजे 145 किलोमीटर की गहराई पर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed