चीनी सैन्य ताकत में इजाफा, बेड़े में ज्यादा क्षमता वाले जाइरो प्लेन शामिल
इस नए जाइरो प्लेन के जरिए पठारी और रेगिस्तानी इलाकों में निगरानी रखने के साथ ही वहां तैनात सैनिकों के लिए ज्यादा मात्रा में सामान पहुंचाने के साथ ही घायल सैनिकों को लाने ले जाने में मदद मिलेगी। अब यह तीन सीटों वाला प्लेन 630 किलोग्राम तक सामान और सैनिकों को ढो सकेगा और पठारी या रेगिस्तानी जमीन पर 4,200 मीटर तक दौड़ सकेगा।
इसके साथ ही इसमें बर्फ की सतह और पानी में भी उतरने और दौड़ने की भी क्षमता है। तिब्बत से लगी सीमा पर इसके इस्तेमाल से चीनी सुरक्षा बलों को खासी मदद मिलेगी। चीन ने इसका प्रदर्शन 1 अक्टूबर 2019 को अपनी नेशनल डे परेड के दौरान किया था।