फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China's Chang'e-6 collects nearly two kgs of samples from Moon's far side for research

China: चांद से 1935.3 ग्राम धूल और चट्टान के नमूने लेकर आया चांग ई-6 अंतरिक्ष यान, अब वैज्ञानिक शोध की तैयारी

Fri, 28 Jun 2024 04:35 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 28 Jun 2024 04:35 PM IST
सार

चीन विश्व का एकमात्र देश है, जिसके द्वारा चांद के सुदूर क्षेत्र में कदम अपना अंतरिक्ष यान उतारा गया और वहां मौजूद धूल और चट्टानों के नमूने एकत्र किए। चांग ई-6 अभियान के तहत चांद की सतह से 1935.3 ग्राम नमूने एकत्रित किए गए हैं। 

विज्ञापन
China's Chang'e-6 collects nearly two kgs of samples from Moon's far side for research
चीन का चांद पर मिशन चांग ई-6 - फोटो : ANI

विस्तार

चीन ने अंतरिक्ष यान चांग ई-6 ने चंद्रमा के सुदूर क्षेत्र में कदम रखा और वहां से करीब दो किलोग्राम मिट्टी और चट्टान के नमूने पृथ्वी पर लाकर इतिहास रच दिया। इस कदम को अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में नई क्रांति माना जा रहा है। अब चीन की अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा है कि चांद से लाए गए नमूनों का परीक्षण होने जा रहा है। 

विज्ञापन


चांद की धूल और चट्टानों पर शोध करेंगे वैज्ञानिक
चीन विश्व का एकमात्र देश है, जिसके द्वारा चांद के सुदूर क्षेत्र में अपना अंतरिक्ष यान उतारा गया और वहां मौजूद धूल और चट्टानों के नमूने एकत्र किए। चांग ई-6 के पुन: प्रवेश वाले भाग (Reentry Module) को सिजिवांग से बीजिंग लाया गया। चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (सीएनएसए) का कहना है कि चांग ई-6 अभियान के तहत चांद से 1935.3 ग्राम नमूने एकत्रित किए गए हैं। सीएनएसए के सहायक निदेशक जी पिंग के अनुसार ‘चांग ई-6 अभियान द्वारा लाए गए नमूनों की विशेषता यह है कि ये दिखने में गाढ़े हैं। शोधकर्ताओं द्वारा चांद से एकत्रित किए गए नमूनों पर पूर्व में तय की गई योजना के तहत शोध किया जाएगा। चांद के बारे में जानने के लिए यह एक अलग तरह का शोध साबित होगा।’ 
विज्ञापन


चांद का निर्माण कैसे हुआ? जल्द हो सकता है खुलासा
नमूनों के परीक्षण से इस बात का खुलासा हो सकता है कि चंद्रमा का निर्माण कैसे हुआ। चीन द्वारा इन नमूनों पर करीब छह महीने तक शोध किया जाएगा और इसके बाकी संस्थानों के अन्वेषण के लिए इन्हें उपलब्ध कराया जाएगा। जी पिंग का कहना है कि इस दौरान चीन दुनिया भर के वैज्ञानिकों को शोध के लिए भी आमंत्रित करेगा। चांग ई-6 अंतरिक्ष यान मंगलवार को धरती पर वापस लौटा था। चांद के जिस क्षेत्र में अभी तक किसी देश ने कदम नहीं रखा, चीन के चांग ई-6 ने ऐसे क्षेत्र से नमूने एकत्र किए और धरती पर वापस आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के अंतरिक्ष अन्वेषण में ऐतिहासिक कार्यक्रम
चीन के अंतरिक्ष अन्वेषण में यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम साबित हुआ है। यह अभियान पूर्ण रूप से सफल रहा। चांग ई-6 को उत्तरी चीन के सिजिवांग में उतारा गया था। 

अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद
चांग ई-6 को इस वर्ष 3 मई को चांद पर प्रक्षेपित किया गया था। यह अंतरिक्ष यान 2 जून को चांद के सुदूर क्षेत्र पहुंचा था। 4 जून को इसके द्वारा चांद की धूल और चट्टानों के नमूनों को एकत्रित करना शुरू किया। चीन के इस मिशन को पूरा होने में कुल 53 दिन लगे। चांग ई-6 इस मायने में भी खास है क्योंकि इसने चांद के उस हिस्से पर कदम रखा, जो हमेशा पृथ्वी से दूर रहा है और यहां पर कभी भी सूर्य की किरणें नहीं पड़ी हैं। ऐसे में इस क्षेत्र के नमूनों से वैज्ञानिक तौर पर अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है।


वर्ष 2030 तक चांद पर मानव मिशन भेजेगा चीन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीन का अंतरिक्ष कार्यक्रम तेजी से आगे बढ़ा है और यह अमेरिका और रूस से मुकाबला करने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका ने चेतावनी दी है कि चीन का अंतरिक्ष कार्यक्रम सैन्य उद्देश्यों के लिए हो सकता है। चीन ने वर्ष 2030 तक चांद पर मानव मिशन भेजने का लक्ष्य तय किया है। अमेरिका भी चांद पर साल 2026 में फिर से मानव मिशन भेजने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed