फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China, Russia should pursue close strategic coordination, reject exteral interference: Xi in call with Putin

China-Russia: शी जिनपिंग-व्लादिमीर पुतिन की फोन पर बात, चीनी राष्ट्रपति बोले- गहरा करेंगे अंतरराष्ट्रीय सहयोग

Thu, 08 Feb 2024 11:21 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 08 Feb 2024 11:21 PM IST
सार

China-Russia: शी जिनपिंग ने व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत में कहा कि चीन 2024 में ब्रिक्स अध्यक्ष के रूप में रूस के काम का समर्थन करता है और रूस के साथ अंतरराष्ट्रीय बहुपक्षीय सहयोग को गहरा करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
China, Russia should pursue close strategic coordination, reject exteral interference: Xi in call with Putin
व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग - फोटो : एजेंसी (फाइल)

विस्तार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को अपने रुसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजिंग अंतरराष्ट्रीय बहुपक्षीय सहयोग को बढ़ाने की दिशा में रूस के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। 

विज्ञापन


गहरा करेंगे अंतरराष्ट्रीय बहुपक्षीय सहयोग
देश के राष्ट्रीय टेलीविजन प्रसारक 'सीसीटीवी' ने शी के हवाले से कहा, चीन 2024 में ब्रिक्स अध्यक्ष के रूप में रूस के काम का सक्रिय रूप से समर्थन करता है और रूस के साथ अंतरराष्ट्रीय बहुपक्षीय सहयोग को गहरा करने के लिए तैयार है। चीनी राष्ट्रपति ने कहा, दोनों देशों को करीबी रणनीतिक तालमेल कायम करना चाहिए और अपने-अपने देशों की संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा करनी चाहिए।
विज्ञापन


चीनी नववर्ष की बधाई दी
उन्होंने कहा, दोनों पक्षों को अंदरूनी मामलों दखल को रोकने के लिए बाहरी ताकतों का मजबूती से विरोध करना चाहिए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, फोन पर दोनों नेताओं ने एक दूसरे को चीनी नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच व्यापक साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा
समाचार एजेंसी 'तास' के मुताबिक, 2024 रूस और चीन के बीच राजयनिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ है। दोनों नेताओं ने इससे पहले  2024-25 को संस्कृति वर्ष के हिस्से के रूप में मनाने की घोषणा की थी। क्रेमलिन की प्रेस सेवा के मुताबिक, शी और पुतिन ने फोन पर दोनों देशों के बीच व्यापक साझेदारी को बढ़ाने पर चर्चा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed