US-China Conflict: '...रूस से तेल खरीदना जारी रहेगा, दबाव डालने की नीति नहीं चलेगी', चीन का अमेरिका को जवाब
US-China Conflict: अमेरिका का मानना है कि रूस से तेल खरीदने से उसे यूक्रेन युद्ध में आर्थिक मदद मिलती है। वहीं, चीन इस दलील को खारिज करता रहा है और बार-बार यह दोहराता रहा है कि वह ऊर्जा खरीद को राजनीतिक हथियार नहीं बनने देगा। इस मुद्दे को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें - US Tariffs On India: ट्रंप ने कहा- भारत हमारा दोस्त, लेकिन 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगेगा और जुर्माना भी देना होगा
टैरिफ युद्ध में किसी की जीत नहीं होती- चीन
विदेश मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा, 'चीन हमेशा अपने राष्ट्रीय हितों के अनुसार ऊर्जा की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। टैरिफ युद्ध में किसी की जीत नहीं होती। जबरदस्ती और दबाव की नीति से कुछ हासिल नहीं होता। चीन अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और विकास से जुड़े हितों की मजबूती से रक्षा करेगा।'
Response to U.S. suggestion that it will significantly raise tariffs if China continues to purchase Russian oil:
— CHINA MFA Spokesperson 中国外交部发言人 (@MFA_China) July 30, 2025
China will always ensure its energy supply in ways that serve our national interests. Tariff wars have no winners. Coercion and pressuring will not achieve anything.… pic.twitter.com/MsvVMYNfv2
यह भी पढ़ें - US-China: चीन-अमेरिका के बीच बिना टैरिफ पर बातचीत समाप्त होने के बाद एशियाई शेयर बाजारों में तेजी, जानें सबकुछ
अमेरिका-चीन के बीच तनावपूर्ण माहौल
अमेरिका और चीन के रिश्ते पहले से ही व्यापार, सुरक्षा और तकनीक के मुद्दों पर तनावपूर्ण हैं। वहीं अमेरिका का मानना है कि रूस से तेल खरीदने से उसे यूक्रेन युद्ध में आर्थिक मदद मिलती है। वहीं, चीन इस दलील को खारिज करता रहा है और बार-बार यह दोहराता रहा है कि वह ऊर्जा खरीद को राजनीतिक हथियार नहीं बनने देगा। इस मुद्दे को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता है।