{"_id":"5e10eaec8ebc3e87be2cf7b4","slug":"china-removes-head-of-its-hong-kong-liaison-office-wang-zhimin","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने अपने हांगकांग संपर्क कार्यालय के प्रमुख को हटाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन ने अपने हांगकांग संपर्क कार्यालय के प्रमुख को हटाया
Sun, 05 Jan 2020 01:14 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 05 Jan 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
वांग झीमिन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांगकांग में जारी चीन विरोधी प्रदर्शन के बीच बीजिंग ने हांगकांग में अपने संपर्क कार्यालय के प्रमुख वांग झीमिन को हटा दिया है। झीमिन एक चीनी राजनेता और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की 19वीं केंद्रीय समिति के सदस्य हैं।
विज्ञापन
मानव संसाधन और सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, वांग को उनके पद से हटा दिया गया है।
उनकी जगह 65 वर्षीय लुओ हाइनिंग को हांगकांग में संपर्क कार्यालय का प्रमुख नियुक्त किया गया है। प्रत्यर्पण कानून में प्रस्तावित संशोधन के खिलाफ हांगकांग में छह महीने पहले विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था। पिछले एक महीने से हांगकांग में उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं, इससे चीन काफी नाराज था।
विज्ञापन
संपर्क कार्यालय हांगकांग की स्थिति को नियंत्रित नहीं कर सका। माना जा रहा है इसी वजह से वांग पर गाज गिरी है। इससे पहले वह 2016 से 2017 तक मकाऊ में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट सरकार के संपर्क कार्यालय के निदेशक थे।
विज्ञापन