फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China reels under massive coronavirus wave, Official blames anti zero Covid protests on foreign forces

China: चीन में तेजी से फैल रहा कोरोना, अधिकारी बोले- जीरो कोविड नीति को खत्म करने में बाहरी ताकतों का हाथ

Thu, 15 Dec 2022 03:08 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 15 Dec 2022 03:08 PM IST
सार

चीनी अधिकारियों ने बयान जारी करते हुए कहा है कि हमने कोरोना को मात देने के लिए जीरो कोविड नीति चलाई थी लेकिन बाहरी ताकतों के उकसाने की वजह से लोगों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाया जिससे यह स्थिति पैदा हुई है।

विज्ञापन
China reels under massive coronavirus wave, Official blames anti zero Covid protests on foreign forces
चीन में कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चीन में जीरो कोविड प्रतिबंध हटाने के बाद एक बार फिर से कोरोना ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। संक्रमितों की संख्या में खतरनाक तरीके से इजाफा होने लगा है।  बताया जा रहा है कि कोरोना लॉकडाउन में छूट के बाद बाजार में अचानक भीड़ बढ़ गई जिससे स्थिति और बिगड़ गई। अब इस मामले पर चीनी अधिकारियों ने बयान जारी करते हुए कहा है कि हमने कोरोना को मात देने के लिए जीरो कोविड नीति चलाई थी लेकिन बाहरी ताकतों के उकसाने की वजह से लोगों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाया जिससे यह स्थिति पैदा हुई है।

विज्ञापन


चीन में मरीजों से भरे हुए हैं क्लीनिक 
चीन के सोशल मीडिया में चल रहे वीडियो में दिखाया गया है कि बीजिंग और कुछ अन्य शहरों में क्लीनिक मरीजों से भरे हुए हैं और कतारें फुटपाथों तक फैली हुई हैं और लोग कड़ाके की ठंड में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि कई लोग अपनी कारों में और क्लीनिक के बाहर पार्किंग में IV ड्रिप का इंतजार कर रहे हैं। जबकि बहुत से बुखार वाले लोग क्लीनिक के बाहर इंतजार कर रहे थे।  यह वायरस चीनी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों, बीजिंग स्थित राजनयिकों और पत्रकारों सहित किसी को भी नहीं बख्श रहा है।
विज्ञापन


चीनी राजदूत ने बताया विदेशी ताकतों का हाथ
हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, बीजिंग, शंघाई, ग्वांगडोंग और अन्य शहरों में भारी विरोध प्रदर्शनों के बाद फ्रांस में चीन के राजदूत लू शाए की टिप्पणी हैरान करने वाली थी।  चीनी दूतावास की वेबसाइट पर 7 दिसंबर को एक स्वागत समारोह में  लू की टिप्पणियों का प्रतिलेख प्रकाशित किया गया था। इसमें उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि चीनी जनता ने अपना असंतोष व्यक्त करने के लिए विरोध प्रदर्शन शुरू किया। स्थानीय सरकारें केंद्र सरकार की नीतियों को पूरी तरह से लागू करने में विफल रही हैं। लेकिन  इस बीच विदेशी ताकतों द्वारा विरोध का फायदा उठाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डर से खुद कारोबार समेट रहे लोग
चीन की राजधानी बीजिंग में  दुकानों के लिए रविवार एक सामान्य कारोबारी दिन होता है और यह आमतौर पर हलचल भरा होता है, विशेष रूप से बुटीक और कैफे में लोगों की काफी भीड़ होती है। लेकिन कोरोना के मामलों में बेतहाशा वृद्धि के चलते लोग डरने लगे हैं और खुद से कारोबार समेटने लगे हैं। मॉल में न क बराबर लोग दिख रहे थे इतना ही नहीं  कई सैलून, रेस्तरां और खुदरा दुकानें बंद दिखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed