फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China putting malware in tourists mobile, mobile monitoring of overseas visitors

पर्यटकों के मोबाइल में मालवेयर डाल रहा चीन, आतंकवाद के नाम पर विदेशी आगंतुकों के मोबाइल की निगरानी 

Fri, 05 Jul 2019 05:57 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 05 Jul 2019 05:57 AM IST
विज्ञापन
China putting malware in tourists mobile, mobile monitoring of overseas visitors
सांकेतिक तस्वीर

चीन के शिनझियांग इलाके में इन दिनों विदेशी पर्यटकों और आगंतुकों के मोबाइल फोन पर कड़ी निगरानी की जा रही है। इस निगरानी में उनके फोन पर इंस्टॉल किया जाने वाला मालवेयर भी शामिल है, जो आगंतुक के फोन की कुछ खास फाइलों को स्कैन कर लेता है। बताया जा रहा है कि चीनी अधिकारी इस बात को निश्चित करना चाहते हैं कि विदेशियों के फोन में इस्लामिक आतंकवाद से जुड़ी कोई फाइल न हो।

विज्ञापन


चीन अपने देश में आने वालों के फोन में यह कार्रवाई जबरदस्ती कर रहा है। इसके लिए बाकायदा बॉर्डर गार्ड द्वारा फोन को जब्त किया जाता है और देश से वापस जाने पर ‘सेलहंटर’ नामक यह एंड्रायड मालवेयर उनके फोन से अनइंस्टाल कर दिया जाता है। चीन इस डाटा को सीमा कार्यालय के लोकल इंट्रानेट पर सर्वर पर स्टोर करता है।
विज्ञापन


यह मालवेयर पर्सनल डाटा चोरी के साथ डिवाइस की दूसरी फाइलों को भी स्कैन करता है। इनमें ईमेल, कांटेक्ट डिटेल, मेसेज, फोन लॉग, कैलेंडर एंट्री समेत कई जानकारियां शामिल होती हैं। इसके साथ ही यह चीनी एजेंसियों को फोन की लोकेशन की भी पूरी जानकारी भेजने का काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शिनझियांग प्रांत में मुस्लिमों की तादाद काफी अधिक है और यहां चीन ने कई ऐसे केंद्र बनाए हैं जहां मुसलमानों को धर्म के बजाय कम्युनिस्ट होने की शिक्षा दी जाती है। चीन इन्हें सुधार गृह कहता है।

70 हजार से ज्यादा संदिग्ध फाइलों की स्कैनिंग

China putting malware in tourists mobile, mobile monitoring of overseas visitors
सांकेतिक तस्वीर

‘सेलहंटर’ नामक यह मालवेयर एप यूजर के पर्सनल डाटा कलेक्शन के साथ टार्गेट डिवाइस की 70 हजार से ज्यादा फाइलों को स्कैन कर लेता है। यह वे फाइलें होती हैं जिन्हें चीन सरकार संदिग्ध मानती है। इनमें एमपीएक्स फाइलों के साथ तस्वीरें और खतरनाक आतंकी संगठनों के फोटो-वीडियो भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed