बाढ़ राहत कार्य में चीन ने की मदद, उपलब्ध कराया आपदाग्रस्त क्षेत्रों का उपग्रह डाटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने भारत के बाढ़ राहत कार्यों में मदद करने के लिए उसे देश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का उपग्रह से भेजा डाटा मुहैया कराया है। भारत में चीन के राजदूत सुन वीदोंग ने शुक्रवार को यहां बताया कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधन संगठन (इसरो) ने अंतरराष्ट्रीय आपदा राहत सहयोग मांगा था जिसके बाद उपग्रह से भेजा डेटा दिया गया।
सुन ने ट्वीट किया, ‘अंतरराष्ट्रीय आपदा राहत सहयोग के लिए इसरो के अनुरोध के बाद चीन ने भारत के राहत प्रयासों में मदद देने के लिए उसके बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का उपग्रह से भेजा डाटा उसे मुहैया कराया है।’ चीन के सरकारी समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने बताया कि भारत ने 17 जुलाई को अंतरिक्ष और बड़ी आपदाओं पर अंतरराष्ट्रीय चार्टर के अनुसार अंतरराष्ट्रीय सहयोग मांगा था।
यह चार्टर एक बहुपक्षीय व्यवस्था है जिसका उद्देश्य प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित देशों के लिए अंतरिक्ष आधारित डाटा साझा करना है। गौरतलब है कि भारत के पूर्वोत्तर और बिहार का बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में है।