{"_id":"5fbec9618ebc3e9bb80baa61","slug":"china-prohibiting-imports-by-arguing-the-coronavirus-on-the-surface-of-the-packaging","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैकेजिंग की सतह पर कोरोना वायरस का तर्क देकर आयात पर रोक लगा रहा चीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पैकेजिंग की सतह पर कोरोना वायरस का तर्क देकर आयात पर रोक लगा रहा चीन
Thu, 26 Nov 2020 03:45 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 26 Nov 2020 03:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने एक नया विवाद खड़ा करते हुए दावा किया है कि उसे मंगलवार को विदेश से आयातित फ्रीज किए हुए खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग में कोरोना वायरस मिला है। यह खाद्य पदार्थ इक्वाडोर से आयात किए झींगे हैं। चीन ने इन्हें भेजने वाली कंपनी को एक हफ्ते के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। चीन के इस कदम को राजनीतिक तनाव बढ़ाने वाला माना जा रहा है, अमेरिका ने इन्हें अंतरराष्ट्रीय कारोबार को बाधित करने का प्रयास करार दिया है।
विज्ञापन
चीन ने पहले भी इस प्रकार के कदम मछलियों और अन्य आयातित खाद्य पदार्थों को लेकर उठाए थे। इसके बाद यहां के सुपरमार्केट में बेची जा रही आयातित चीजों पर वायरस फ्री होने के टैग लगाए जा रहे हैं। चीन ने अब तक पैकेजिंग के जरिए संक्रमण होने के दावे पर कोई साक्ष्य नहीं दिए हैं।
विज्ञापन
इसी वजह से अमेरिका, न्यूजीलैंड, कनाडा और यूरोपीय संघ ने उसके दावे पर प्रश्न उठाए हैं। अमेरिका ने इसे अंतराष्ट्रीय खुले कारोबार में बाधा पहुंचाने वाला कदम बताया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने अमेरिका के आरोपों को आधारहीन बताया।
विज्ञापन
खाने से कोरोना होने का साक्ष्य नहीं : डब्ल्यूएचओ
खास बात है कि विशेषज्ञ पैकेजिंग के सामान में वायरस की मौजूदगी को सेहत के लिए खतरा नहीं मानते। हालांकि विभिन्न शोध प्लास्टिक और कार्ड बोर्ड पर कोरोना वायरस के कुछ समय जीवित रहने की बात स्वीकारते हैं, लेकिन इनसे स्वास्थ्य पर क्या खतरा है, यह अभी साफ नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी पैकेजिंग के सामान से संक्रमण होना बेहद दुर्लभ बताया है, न ही ऐसा कोई साक्ष्य सामने आया है कि कुछ खाने की वजह से लोगों को कोरोना हुआ।