{"_id":"62d1be836cef427e44532038","slug":"china-president-xi-jinping-visits-disputed-xinjiang-province","type":"story","status":"publish","title_hn":"China: राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने किया विवादित शिनजियांग प्रांत का दौरा, कई अहम प्रोजेक्ट के बारे में ली जानकारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China: राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने किया विवादित शिनजियांग प्रांत का दौरा, कई अहम प्रोजेक्ट के बारे में ली जानकारी
Sat, 16 Jul 2022 12:52 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:52 AM IST
सार
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के कार्यकाल में क्षेत्र के भीतर भीषण अलगावादी हिंसा भड़कने के बाद शिनजियांग के जातीय उइगर और कजाख समुदायों पर कठोर कार्रवाई की गई। आलोचकों ने इसे सांस्कृतिक नरसंहार भी बताया।
विज्ञापन
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दस लाख से ज्यादा उइगर मुस्लिमों को नजरबंद करने की वैश्विक चिंताओं के बीच चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस सप्ताह शिनजियांग प्रांत का दौरा किया। शी ने अग्रिम क्षेत्रों की रक्षा करने में जुटी शिनजियांग प्रोडक्शन एंड कंस्ट्रक्शन कॉर्प्स (एक्सपीसीसी) के इतिहास के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि शी ने शिनजियांग को उसे मध्य एशिया से पूर्वी यूरोप तक जोड़ने वाले बंदरगाहों, रेलवे और ऊर्जा स्टेशनों के निर्माण के चीन के कार्यक्रम में एक अहम क्षेत्र और हब बताया।
विज्ञापन
बता दें, शी के कार्यकाल में क्षेत्र के भीतर भीषण अलगावादी हिंसा भड़कने के बाद शिनजियांग के जातीय उइगर और कजाख समुदायों पर कठोर कार्रवाई की गई। आलोचकों ने इसे सांस्कृतिक नरसंहार भी बताया। इस कार्रवाई में कई लोगों को जेल जैसे शिविरों में कैद कर दिया गया।
विज्ञापन