फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china president xi jinping said is ready to deepen friendship with others indian envoy pradeep rawat

China: राष्ट्रपति जिनपिंग बोले- दुनिया के देशों के साथ संबंध मजबूत करना चाहता है चीन, राजदूतों की भूमिका अहम

Tue, 25 Apr 2023 01:33 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 25 Apr 2023 01:33 PM IST
सार

 जिनपिंग ने कार्यक्रम में मौजूद राजदूतों से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी राजदूत चीन को गहराई से समझेंगे और आपसी सहयोग और दोस्ती के पुल के रूप में काम करेंगे।'

विज्ञापन
china president xi jinping said is ready to deepen friendship with others indian envoy pradeep rawat
शी जिनपिंग - फोटो : Social Media

विस्तार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को 70 देशों के राजदूतों से उनके क्रेडेंशियल लिए, जिन देशों के राजदूतों से क्रेडेंशियल लिए गए, उनमें भारत के राजदूत प्रदीप कुमार रावत और अमेरिका के राजदूत रॉबर्ट निकोलस बर्न्स भी शामिल थे। बता दें कि चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में जारी तनाव के बाद ही रावत की चीन में बतौर भारतीय राजदूत नियुक्ति की गई थी। 

विज्ञापन


क्या बोले शी जिनपिंग
राजदूतों से मुलाकात कार्यक्रम में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने संबोधन में कहा कि 'चीन दुनिया के देशों के साथ अपने संबंध मजबूत करने के लिए तैयार है और यह संबंध समानता और आपसी फायदे पर आधारित होंगे। जिनपिंग ने कार्यक्रम में मौजूद राजदूतों से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी राजदूत चीन को गहराई से समझेंगे और आपसी सहयोग और दोस्ती के पुल के रूप में काम करेंगे।'
विज्ञापन


चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी सरकार सभी राजदूतों को उनकी जिम्मेदारी निभाने में मदद करेगी। बीते तीन सालों में चीन ने कोरोना के खिलाफ लडाई में लंबी दूरी तय की है और इस प्रक्रिया में चीन को कई देशों से मदद भी मिली। उन्होंने कहा कि चीन एक आधुनिक समाजवादी देश के निर्माण की राह पर है और आधुनिकीकरण के लिए राष्ट्रीय कायाकल्प को बढ़ावा दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं प्रदीप रावत
प्रदीप रावत 1990 बैच के विदेश सेवा के अधिकारी हैं। रावत से पहले, विक्रम मिसरी चीन में भारत के राजदूत थे। रावत इससे पहले नीदरलैंड्स में भारत के राजदूत का पद संभाल रहे थे लेकिन मार्च 2022 में उन्हें चीन का राजदूत बनाया गया। रावत धारा प्रवाह मंदारिन भाषा बोल सकते हैं और इससे पहले भी चीन और हॉग-कॉन्ग में बतौर भारतीय राजदूत अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed