फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China prepares to convert Islam into chinese religion

चीन ने की इस्लाम को चीनीकरण में बदलने की तैयारी, खाका तैयार

Sun, 13 Jan 2019 09:23 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sun, 13 Jan 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
China prepares to convert Islam into chinese religion

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुस्लिमों के लिए बनाई गई नीति आक्रामक रूख अपना लिया है। चीन में अल्पसंख्यक मुस्लिम संस्कृति और परंपराओं को कम्युनिस्ट पार्टी के समाजवादी सांचे में ढालने की राष्ट्रपति शि जिनपिंग की नीति ने आक्रामक तेवर अपना लिया है।

विज्ञापन


सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ में सोमवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट कहती है कि चीन जल्द ही इस्लाम के ‘चीनीकरण’ का खाका जारी करने वाला है। इसने बीजिंग और शंघाई समेत आठ प्रान्तों और क्षेत्रों के इस्लामिक संगठनों को कहा है कि वे मुस्लिम प्रथाओं और मान्यताओं को कम्युनिस्ट तौर-तरीके के मुताबिक ढाल लें।
विज्ञापन


चीन की इस पहल की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक आलोचना हो रही है। गौरतलब है कि अरब जगत ने रहस्यमय चुप्पी साध रखी है। ‘ग्लोबल टाइम्स’ की रिपोर्ट बताती है कि इस खाके को अगले पांच वर्षों में लागू कर दिया जाएगा। पश्चिमी मीडिया के मुताबिक, यह खाका एक कानून की शक्ल में है, ‘जिसमें स्पष्ट किया गया है कि इस्लाम के चीनीकरण के लिए प्रारम्भिक तौर पर क्या-क्या उपाय किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘यह कदम जिनपिंग के राज में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर उइघर मुसलमानों के अधिकारों और प्रथाओं के खिलाफ (कम-से-कम 2014 से) चलाई जा रही बड़ी मुहिम का हिस्सा है। चीन का दावा है कि ये समुदाय धार्मिक उग्रवाद को अपना सकता है, और वह इस क्षेत्र में आतंकवाद को पनपने का मौका नहीं देना चाहता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed