फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China: Preparations to celebrate the centenary celebrations of Communist Party in a secret way, restrictions imposed 8 days ago

चीन : कम्युनिस्ट पार्टी का शताब्दी समारोह गोपनीय तरीके से मनाने की तैयारी, लगाईं पाबंदियां

Wed, 23 Jun 2021 04:37 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, बीजिंग।
पीटीआई, बीजिंग। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 23 Jun 2021 04:37 PM IST
सार

चीन के अधिकारियों ने बीजिंग के मध्य में स्थित थ्येनआनमेन चौराहे को आम लोगों के लिए बंद कर दिया है। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ को लेकर यहां एक बड़े आयोजन से आठ दिन पहले यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
China: Preparations to celebrate the centenary celebrations of Communist Party in a secret way, restrictions imposed 8 days ago
चीन - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

चीन के अधिकारियों ने बीजिंग के मध्य में स्थित थ्येनआनमेन चौराहे को आम लोगों के लिए बंद कर दिया है। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ को लेकर यहां एक बड़े आयोजन से आठ दिन पहले यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन


इस चौराहे पर देश भर से पर्यटक आते हैं, जिसे बुधवार को अवरोधक लगाकर बंद कर दिया गया और यह दो जुलाई तक बंद रहेगा। खुले प्लाजा में पीली सीट और भारी मशीनरी देखी जा सकती हैं जहां माओ-त्से-तुंग का संग्रहालय भी है। माओ कम्युनिस्ट चीन के संस्थापक थे।
विज्ञापन


पार्टी गृह युद्ध से लेकर कम्युनिस्ट शासन के शुरुआती दौर में खराब राजनीतिक प्रशासन और फिर बाजार सुधार से इसे विश्व की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के सफर को दिखाएगी, जिसने इसे अमेरिका के बाद सुपरपावर के दर्जा तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल एक जुलाई को आयोजित होने वाले वर्षगांठ के कार्यक्रम को गोपनीय रखा गया है। थ्येनआनमेन चौक के पास अन्य दर्शनीय स्थलों को भी ढंक कर रखा गया है। अधिकारियों ने अभी तक कार्यक्रम का ब्यौरा जाहिर नहीं किया है। बीजिंग और पूरे देश में साइनबोर्ड लगाए गए हैं और यादगारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही अतिरिक्त पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।


क्विंग राजवंश के 1912 में समाप्त होने के बाद 1921 में सत्तारूढ़ दल का गठन हुआ था। इसका पहला अधिवेशन शंघाई के एक बालिका विद्यालय में आयोजित हुआ था। इसके बाद से पार्टी ने कई उतार-चढ़ाव देखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed