फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China praises India efforts for BRICS cooperation despite the pandemic

सम्मेलन : चीन ने की महामारी के बावजूद ब्रिक्स सहयोग के लिए भारत की तारीफ

Wed, 02 Jun 2021 03:26 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 02 Jun 2021 03:26 AM IST
सार

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने नई दिल्ली को महामारी से निपटने में सहयोग और मदद करने का प्रस्ताव भी दिया।

विज्ञापन
China praises India efforts for BRICS cooperation despite the pandemic
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : iStock

विस्तार

चीन ने मंगलवार को कोविड-19 (कोरोना वायरस) महामारी के बुरे दौर से गुजरने के बावजूद इस साल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित करने के लिए भारत की तरफ से किए गए प्रयासों की तारीफ की।

विज्ञापन


ब्रिक्स चार देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का साझा संगठन है, जिसकी अध्यक्षता इस साल भारत संभाल रहा है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर की अध्यक्षता में ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की वर्चुअल बैठक के दौरान वांग ने उद्घाटन भाषण में इस आयोजन के लिए भारत की जमकर प्रशंसा की।
विज्ञापन


वांग ने कहा, तीन स्तंभों पर सहयोग को आगे बढ़ाने, ब्रिक्स तंत्र को मजबूत करने और ब्रिक्स सहयोग की गति को बनाए रखने के लिए सौ से अधिक कार्यक्त्रस्म तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, चीन भारत के इन प्रयासों की प्रशंसा करता है और हम अन्य ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर अध्यक्ष के तौर पर सहयोग करने तथा इस साल ब्रिक्स सहयोग के ठोस परिणाम सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं। वांग ने भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के गंभीर प्रभाव को लेकर दुख जताते हुए कहा कि हमें पूरा यकीन है भारत निश्चित तौर पर महामारी के असर से बाहर निकल आएगा।

संकट में ब्रिक्स देशों के लिए चुनौती के साथ मौका भी
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने पांच सदस्यीय संगठन को लेकर बेहद आशाएं जताईं। उन्होंने कहा, ब्रिक्स सहयोग अब महामारी के गहरे और जटिल प्रभावों और एक सदी में नहीं देखे गए परिवर्तनों का सामना कर रहा है।

साथ ही उन्होंने कहा, यह ब्रिक्स देशों के लिए चुनौती है, लेकिन संकट से मौके भी निकलते हैं। हमें यकीन है कि हम सबका संयुक्त संगठन ब्रिक्स निश्चित तौर पर अनूठे मूल्य पेश करेगा और एक उचित भूमिका निभाएगा।

वैश्विक अर्थव्यवस्था को महामारी के असर से उबारेगा ब्रिक्स
इससे पहले दिन में चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने ब्रिक्स सम्मेलन के आयोजन की घोषणा की और कहा कि यह सम्मेलन कोविड-19 महामारी के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था को उबारने की दिशा में खास महत्व रखता है।

वेनबिन ने कहा, कोविड-19 और इस सदी में देखे गये अन्य बड़े बदलावों के सामूहिक प्रभाव के बीच महामारी के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था को उबारने में उभरते बाजारों व विकासशील देशों के बीच सहयोग गहरा करने के लिहाज से ब्रिक्स तंत्र का विशेष महत्व है।


पांचों देशों ने की हाथ जोड़कर नमस्ते
शिखर सम्मेलन खत्म होने के बाद ब्रिक्स के सभी सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों ने हाथ जोड़कर भारतीय अंदाज में नमस्ते के साथ एक-दूसरे से विदा ली। विदा लेने का यह फोटो विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट के जरिये सभी के साथ साझा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed