फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China plans to send 100 satellites in to space by 2025

चीन की साल 2025 तक अंतरिक्ष में 100 उपग्रह भेजने की योजना

Thu, 11 Jul 2019 10:18 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 11 Jul 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
China plans to send 100 satellites in to space by 2025
उपग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर)
चीन साल 2025 तक अंतरिक्ष में करीब सौ उपग्रह प्रक्षेपित करने की योजना बना रहा है। ये उपग्रह अंतरिक्ष की कक्षा में पहले से मौजूद सौ से अधिक उपग्रहों के अतिरिक्त होंगे। चीन राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


विश्व आर्थिक मंच के आंकड़े के अनुसार, 2022 तक अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की योजना के साथ अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहे चीन के अंतरिक्ष में फिलहाल करीब 280 उपग्रह मौजूद हैं जबकि इसकी तुलना में भारत के पिछले साल नवंबर तक केवल 54 उपग्रह अंतरिक्ष में थे।
विज्ञापन


अंतरिक्ष में 830 उपग्रहों के साथ, अमेरिका इस दौड़ में सबसे आगे है।

सरकारी ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन के एक अधिकारी यू क्यी के हवाले से कहा कि चीन ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों में सफलता के साथ अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था तेज करने के लिए मौलिक एवं योग्य माहौल तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चीन ने 2018 में 39 प्रक्षेपण मिशनों के साथ नया रिकॉर्ड बनाया और विश्व में सर्वाधिक प्रक्षेपण वाली सूची में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed