{"_id":"61750c3b6c052b09e4754d72","slug":"china-passes-new-land-border-law-amid-border-dispute-with-india-preparing-to-settle-common-citizens-in-border-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रैगन की नई चाल: भारत से सीमा विवाद के बीच पास किया नया कानून, सीमावर्ती इलाकों में आम नागरिकों को बसाने की तैयारी कर रहा चीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ड्रैगन की नई चाल: भारत से सीमा विवाद के बीच पास किया नया कानून, सीमावर्ती इलाकों में आम नागरिकों को बसाने की तैयारी कर रहा चीन
Sun, 24 Oct 2021 01:03 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 24 Oct 2021 01:03 PM IST
सार
भारत और चीन के बीच एलएसी पर 3488 किलोमीटर का सीमा विवाद है। चीन का नया कानून इस सीमा विवाद पर और अधिक असर डाल सकता है।
विज्ञापन
india china border disputes
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चल रही तनातनी के बीच चीन ने नई चाल चली है। चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के स्थाई सदस्यों की ओर से नया भूमि सीमा कानून पास किया गया है। इस कानून के तहत चीन सीमावर्ती इलाकों में अपनी दखल बढ़ाने जा रहा है। वह इन इलाकों में आम नागरिकों को बसाने की तैयारी कर रहा है, जिससे किसी भी अन्य देश के लिए इन इलाकों में सैन्य कार्रवाई और भी मुश्किल हो जाएगी।
विज्ञापन
क्या कहता है चीन का नया कानून
चीन अपने इस कानून को देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए अहिंसक बता रहा है। इसके तहत चीन के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। इन इलाकों में आर्थिक, सामाजिक विकास के साथ सार्वजनिक क्षेत्रों और इंफ्रास्ट्रक्चर भी विकसित किया जाएगा। सीमावर्ती इलाकों में लोगों के रहने और काम करने के लिए सीमा सुरक्षा और आर्थिक, सामाजिक के बीच समन्वय बनाया जाएगा। यह कानून अगले साल एक जनवरी से लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के सीमा विवाद पर पड़ेगा असर
भारत और चीन के बीच लंबा सीमा विवाद है। दोनों देशों के बीच एलएसी पर हुए समझौते को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। ऐसे में अक्सर चीन और भारत के बीच तनातनी का माहौल रहता है। लद्दाख सेक्टर में कई बार दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने आ चुके हैं और सीमा पर हिंसक झड़प भी हो चुकी है। ऐसे में चीन की ओर से पारित किया गया नया कानून भारत और चीन सीमा समझौते पर असर डाल सकता है और नया विवाद पैदा कर सकता है।
भारत और भूटान से है सीमा विवाद
चीन का सीमा विवाद भारत और भूटान से ज्यादा है। दोनों देशों के साथ चीन को सीमा समझौते को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। भारत और चीन के बीच एलएसी पर जहां 3488 किलोमीटर का सीमा विवाद है तो वहीं भूटान के साथ करीब 400 किलोमीटर का विवाद है। चीन ने करीब 12 अन्य देशों के साथ सीमा विवाद को खत्म किया है।