फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China now claims Bhutan Sakteng Wildlife Sanctuary territory, Thimphu counters Beijing move

चीन की नई चाल, अब भूटान की जमीन को बताया अपना, थिंपू ने कहा- गलत है दावा

Tue, 30 Jun 2020 02:51 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, थिंपू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, थिंपू Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 30 Jun 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
China now claims Bhutan Sakteng Wildlife Sanctuary territory, Thimphu counters Beijing move
सकतेंग वन्यजीव अभयारण्य - फोटो : Twitter

चीन अपने पड़ोसी देशों के खिलाफ हर रोज नई-नई चाल चल रहा है। 'ग्लोबल इन्वायरमेंट फैसिलिटी काउंसिल' की 58वीं बैठक में चीन ने भूटान के 'सकतेंग वन्यजीव अभयारण्य' की जमीन को विवादित बताया है। साथ ही इस परियोजना के लिए होने वाली फंडिंग का भी विरोध किया है। 

विज्ञापन


वहीं, भूटान ने चीन की इस चाल पर कड़ी आपत्ति जताई है। उसने कहा है कि हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि सकतेंग वन्यजीव अभयारण्य भूटान का एक अभिन्न और संप्रभु क्षेत्र है।  
विज्ञापन



दरअसल, सच्चाई यह है कि अभयारण्य की इस जमीन को लेकर दोनों देशों के बीच कभी कोई विवाद नहीं रहा है। हालांकि, भूटान और चीन के बीच अभी भी सीमाएं तय नहीं हैं। बीजिंग इसी बात का फायदा उठाकर थिंपू की जमीन को हथियाना चाहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एप्स पर पाबंदी से तिलमिलाया चीन, अंतरराष्ट्रीय कानून का देने लगा हवाला


कभी नहीं मिली वैश्विक फंडिंग
यहां हैरान करने वाली बात यह है कि इस वन्यजीव अभयारण्य को कभी वैश्विक फंडिंग ही नहीं मिली है। यानी कि वर्ल्ड बैंक या आईएमएफ ने इसके विकास के लिए कभी फंड नहीं दिया है। इन्वायरमेंट फैसिलिटी काउंसिल में जब अभयारण्य को फंड देने की बात आई तो चीन ने नई चाल चली और जमीन को ही अपना बता दिया। हालांकि, चीन का विरोध दरकिनार कर दिया गया और काउंसिल ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी। 

भारतीय अधिकारी ने रखा भूटान का पक्ष
काउंसिल में चीन का एक प्रतिनिधि है। वहीं, भूटान का सीधे तौर पर कोई प्रतिनिधि नहीं है, इसलिए इसका प्रतिनिधित्व एक भारतीय आईएएस अधिकारी अपर्णा सुब्रमणि ने किया। सुब्रमणि वर्ल्ड बैंक में बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका की प्रभारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed