फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China new Achievement in Defence Sector made Laser weapon can target in air itself

China: चीन ने बनाया लेजर हथियार, हवा में ही साध सकता है निशाना, हाई एनर्जी बीम से मिलेगी अधिक मजबूती

Tue, 15 Aug 2023 06:04 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 15 Aug 2023 06:04 AM IST
सार

डिफेंस टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों के अनुसार नया कूलिंग सिस्टम हाई एनर्जी वाले लेजर के ऑपरेशन के दौरान उत्पन्न होने वाली हानिकारक गर्मी को पूरी तरह से समाप्त कर देगा।

विज्ञापन
China new Achievement in Defence Sector made Laser weapon can target in air itself
PLA china Army - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

चीन ने अपने सैन्य हथियारों के खेमे को मजबूत करने की दिशा में लेजर हथियार बना कर लिया है। चीनी सैन्य वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने एक नया कूलिंग सिस्टम विकसित किया है, जो हाई एनर्जी लेजर को खुद की गर्म किरणों से बचाएगा। इससे लेजर हथियार में इस्तेमाल की जाने वाली हाई एनर्जी बीम को और ज्यादा बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा लेजर हथियार खुद की गर्मी से जल्दी खराब भी नहीं होगा। इससे पहले हाई एनर्जी बीम से पैदा हुई गर्मी खुद को ही नुकसान पहुंचा रही थी।

विज्ञापन

हुनान प्रांत के चांग्शा में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ डिफेंस टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों के अनुसार नया कूलिंग सिस्टम हाई एनर्जी वाले लेजर के ऑपरेशन के दौरान उत्पन्न होने वाली हानिकारक गर्मी को पूरी तरह से समाप्त कर देगा।

विज्ञापन

परीक्षण के दौरान खरा उतरा चीनी लेजर
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में वर्षों से सबसे प्रसिद्ध परियोजनाओं में से कुछ में नेवी एडवांस्ड केमिकल लेजर (एनएसीएल) शामिल है, जो लेजर स्रोत के रूप में ड्यूटेरियम फ्लोराइड का उपयोग करता है। वहीं, मिडिल इन्फ्रारेड एडवांस्ड केमिकल लेजर (एमआईआरएसीएल) जो उन्नत मिड-इन्फ्रारेड रासायनिक लेजर का उपयोग करता है। इसके अलावा टैक्टिकल हाई एनर्जी लेजर (थेल) और स्पेस-बेस्ड लेजर (एसबीएल) जो लेजर स्रोत के रूप में हाइड्रोजन फ्लोराइड का उपयोग करते थे। इसके अलावा एयरबोर्न लेजर (एबीएल) जो रासायनिक ऑक्सीजन आयोडीन लेजर का उपयोग करता था। युआन की टीम के अनुसार, इन सभी को परीक्षण क्षेत्रों में प्रदर्शित किया गया है। इस दौरान एमआईआरएसीएल ने सुपरसोनिक मिसाइलों को मार गिराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed