{"_id":"5d6b4fb98ebc3e017d361ee0","slug":"china-love-special-train-started-for-virgin","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंवारों के लिए 'लव स्पेशल ट्रेन': जीवनसाथी पाने के लिए एक हजार युवा करते हैं दो दिन का सफर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कुंवारों के लिए 'लव स्पेशल ट्रेन': जीवनसाथी पाने के लिए एक हजार युवा करते हैं दो दिन का सफर
Sun, 01 Sep 2019 12:41 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
लव स्पेशल ट्रेन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में कुवारों की शादी को लेकर एक बड़ा रोचक मामला सामने आया है। चीन में कुवारों की शादी के लिए एक खास तरह ट्रेन सेवा की शुरुआत की गई। इस ट्रेन को लव स्पेशल ट्रेन का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
लव स्पेशल ट्रेन की यात्रा की शुरुआत 10 अगस्त को की गई जिसमें एक हजार से ज्यादा कुंवारें युवक-युवतियों ने एक साथ यात्रा की। लव ट्रेन का सफर दो दिन और एक रात का है। इस ट्रेन को देश में कुंवारे लोगों को पार्टनर की तलाश में मदद करने के लिए लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन
चीन में करीब 20 करोड़ लोग कुंवारे हैं। दरअसल, चीन में 1970 में एक बच्चे वाली नीति लागू की गई जिसके बाद से ही देश में लिंगानुपात काफी गिरता गया। जिसकी वजह से लोगों को शादी तक करने में समस्या का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन
इसकी वजह से लड़के की चाहत में लोगों ने अजन्मी लड़कियों को गर्भ में ही मार देने शुरू कर दिया, जिस कारण देश का लिंगानुपात बिगड़ता चला गया। हालांकि, चीन में एक बच्चे वाली नीति को 2016 में समाप्त कर दिया गया।
इस खास ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की शादी की सफलता का औसत करीब 10 फीसदी है। यानी एक सफर में अगर एक हजार यात्री सफर करते हैं, तो 100 लोग को उनका जीवनसाथी मिल जाता है। यह ट्रेन चीन के चोंगकिंग नॉर्थ से कियानजियांग स्टेशन तक चलती है। इस ट्रेन की लोकप्रियता की वजह से इसे जल्द ही सप्ताह में दो बार चलाया जाएगा।
2018 में चीन में एक हजार युवक-युवतियों में से केवल 720 को ही शादी करने का अवसर मिला। इन आंकड़ों के चलते चीन में शादी की दर पिछले एक दशक में सबसे नीचे रही। इस ट्रेन में सफर करने वाले एक यात्री ने मीडिया को बताया कि इस तरह की पहल जीवनसाथी पाने के लिए काफी रोचक है। यह लोगों को सफर तो कराती है, लेकिन इसके जरिए हमसफर मिलने में भी आसानी होती है।